500 रुपये दो और नकली आधार और वोटर ID हाथ में लो…

हल्द्वानी,  कोतवाली क्षेत्र के राजपुरा इलाके में पुलिस ने बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक घर में दबिश दी तो बड़ी संख्या में फर्जी आधार और वोटर आईडी कार्ड बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

एसआई नरेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल ललित बिष्ट और कांस्टेबल जगत सिंह ने राजपुरा क्षेत्र में गश्त पर थे। धोबीघाट के पास में मुखबिर ने सूचना दी कि वार्ड 12 राजपुरा में रहने वाला कृष्ण कुमार कश्यप पुत्र कैलाश नारायण अपने घर में वोटर कार्ड व आधार कार्ड के नम्बर बदलने का काम करता है।

वारंट हासिल कर टीम ने कृष्ण कुमार कश्यप के घर पर छापेमारी कर दी। यहां उसकी पत्नी प्रीति व दो बेटे वैभव और लव्यांशू मौजूद थे। छापेमारी के दौरान एक कमरे में कंप्यूटर आदी सामान मिला। साथ ही दीपक कश्यप निवासी वार्ड 2 राजेन्द्र नगर के नाम का मूल वोटर कार्ड और एक फर्जी वोटर आईडी कार्ड मिला।

तलाशी और बढ़ाई गई तो दर्जनों की संख्या में ऐसे फर्जी वोडर आईडी और आधार कार्ड बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह फोटो शॉप का काम काम करता है। लोगों के वोटर कार्ड व आधार कार्ड के नम्बर व फोटो कंप्यूटर से बदल देता था और इसके बदले में 500 रूपये लेता था। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4), 336(2), 336(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद