नहीं थम रहा गाबा और शर्मा के बयान को लेकर लोगों का गुस्सा

नर्स हत्याकांड को लेकर जहां हर नेता-अधिकारी बड़ी ही सोच-समझकर अपना बयान दे रहा है। वहीं कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा और महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने पुतला दहन के दौरान नर्स हत्याकांड में ऐसा बयान दिया कि मुस्लिम समुदाय में भारी आक्रोश देखने को मिला। जिसको लेकर युवाओं ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष-महानगर अध्यक्ष का पुतला फूंका और वोट नहीं देने का आह्वान कर दिया।
बताते चले कि रविवार को नर्स हत्याकांड को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा और महा नगर अध्यक्ष सीपी शर्मा के नेतृत्व में पुतला दहन हुआ था। मीडिया में दिए बयान में गाबा ने नर्स कार्यस्थल के अस्पताल संचालक को ईमानदार छवि का बताते हुए प्रकरण को लेकर कई बार उनकी जुबान फिसल गई। इसके अलावा महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने भी अपने बयान में कुछ शब्दों को गलत तरीके से बोल गए। बस क्या था सोशल मीडिया में बयान वायरल होते ही मुस्लिम समुदाय में आक्रोश पैदा हो गया और सोमवार की सुबह मुस्लिम युवाओं ने इंदिरा चौकी पर गाबा व शर्मा के खिलाफ नारेबाजी कर कांग्रेस को वोट नहीं देने का आह्वान किया। साथ ही ऐलान किया कि वार्ड में बयान की वीडियो को दिखाया जाएंगा। ताकि ऐसे दोहरी नीति के नेताओं को बेनकाब किया जा सकें। इस मौके पर सद्दाम अंसारी ,कामिल ,लकी खान अंसारी,विक्की बेग,उमेद खान, हाशिम खां,अन्नू खान,फरमान खान, मोहम्मद आलम,सुहैल खां, फ़रीद अंसारी , मुन्ना, आदिल अंसारी,अयूब खान आदि मौजूद रहे।
————-

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद