उद्योगों के समग्र विकास को समर्पित सरकार: मंत्री नन्दी ने बरेली और मुरादाबाद मंडल के उद्यमियों से किया संवाद*

Spread the love

 

 

*प्रवीण कुमार*

 

उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य की दिशा में कदम बढ़ाते हुए प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ ने बरेली के एग्जीक्यूटिव क्लब में बरेली और मुरादाबाद मंडल के उद्यमियों से सीधा संवाद किया। संवाद कार्यक्रम में उद्यमियों ने अपनी समस्याएं खुलकर साझा कीं, साथ ही औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए सुझाव भी दिए।

 

मंत्री नन्दी ने उद्यमियों को आश्वस्त किया कि उत्तर प्रदेश सरकार उनके साथ खड़ी है और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने कई उद्यमियों को आवंटन पत्र, प्रशस्ति पत्र, उत्पादन प्रमाण पत्र एवं मानचित्र स्वीकृति प्रमाण पत्र भी वितरित किए।

 

लापरवाही पर सख्ती, समाधान पर प्राथमिकता

 

बैठक के दौरान जीएम डीआईएसी बरेली एवं उद्यमी मित्र की अनुपस्थिति पर नाराज़गी जताते हुए मंत्री ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही औद्योगिक क्षेत्रों की समीक्षा करते हुए परसपुर औद्योगिक क्षेत्र और लॉजिस्टिक योजनाओं का प्रस्तुतीकरण भी किया गया। बैठक के पश्चात मंत्री नन्दी ने परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया और पौधारोपण कर हरित औद्योगिक विकास का संदेश दिया।

 

मूलभूत सुविधाओं की कमी पर उठी आवाज

 

उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्रों में सफाई, जल निकासी, सड़क मरम्मत, पीने के पानी और रोशनी जैसी मूलभूत समस्याएं सामने रखीं। मेंटीनेंस शुल्क के बावजूद सेवाओं की गुणवत्ता पर असंतोष जाहिर किया गया।

 

नीतिगत सुधारों की रखी मांगें

 

उद्यमियों ने कई सुधारों की मांग की, जिनमें शामिल हैं:

 

जीएसटी नियमों का सरलीकरण

 

प्रोविजनल एनओसी में प्रक्रियात्मक सुधार

 

नाम परिवर्तन पर स्टाम्प शुल्क की छूट

 

सब डिवीजन पॉलिसी में 4000 वर्ग मीटर की बाध्यता समाप्त करना

 

किराएदारी सरचार्ज घटाकर 0.5% करना

 

यूपी पॉवर एफपीपीएएस सरचार्ज को समाप्त करना

 

औद्योगिक क्षेत्र में आवश्यक पदों की नियुक्ति एवं दोहरी रजिस्ट्री की समाप्ति

 

लीज डीड की अवधि 99 वर्षों तक बढ़ाना

 

 

उपस्थित गणमान्यजन

 

इस अवसर पर एसीईओ चर्चित गौड़, रामा श्यामा पेपर मिल के एमडी दिनेश गोयल, बीएल ग्रुप के चेयरमैन घनश्याम खण्डेलवाल, आईआईए बरेली चेयरमैन मयूर धीरवानी, एसके सिंह, विमल तिवारी, डॉ. आशीष सक्सेना, राजीव सिंघल समेत कई प्रमुख उद्यमी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    Spread the love

    Spread the love    रिपोर्ट. *प्रवीण कुमार*   बरेली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापरक समाधान हेतु शनिवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह…

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    Spread the love

    Spread the love  रिपोर्ट.*प्रवीण कुमार* ​ कहते हैं जोड़ियां स्वर्ग में बनती हैं, लेकिन जब दो जांबाज पुलिस अधिकारी एक-दूसरे के हमसफर बनें, तो वह चर्चा का विषय बन जाता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी