भारत-पाक तनाव के बीच बरेली में हाई अलर्ट! 24 घंटे कंट्रोल रूम एक्टिव, 53 जगहों पर पुलिस तैनात

Spread the love

*प्रवीण कुमार*

बरेली। भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ते तनाव और हवाई हमले की आशंका को देखते हुए बरेली प्रशासन ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था को अभूतपूर्व स्तर पर मजबूत कर दिया है। हालात को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह के निर्देश पर कलेक्ट्रेट स्थित कक्ष संख्या-11 में 24×7 इमरजेंसी ऑपरेशन कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है।

 

कंट्रोल रूम लगातार चौबीसों घंटे कार्य करेगा। इसके लिए दो हेल्पलाइन नंबर—0581-2422202 और 0581-2428188—जारी किए गए हैं। संचालन के लिए अधिकारियों की शिफ्टवार तैनाती की गई है:

 

सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक: शिवेश कुमार गुप्ता, हाजी शफी अहमद, पवन कुमार

 

दोपहर 2 से रात 10 बजे तक: मुन्ना लाल, मनोज कुमार, उमंग कुमार सक्सेना

 

रात 10 से सुबह 6 बजे तक: सिराज अहमद, मनोज कुमार (सेवायोजन), अब्दुल सलाम

 

 

53 संवेदनशील स्थानों पर फोर्स तैनात

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि शहर के 53 प्रमुख संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। यहां बैरिकेडिंग और पुलिस बल की तैनाती की गई है। चिन्हित जगहों में शामिल हैं:

 

गांधी उद्यान (कोतवाली क्षेत्र)

 

कुदेशिया फाटक (प्रेमनगर)

 

डेलापीर चौकी

 

बुखारा मोड़, मोहनपुर तिराहा (कैंट)

 

ईदगाह पुलिया, बाकरगंज (किला)

 

मिनी बाईपास, परसाखेड़ा रोड नंबर-1

 

टियूलिय अंडरपास, रामगंगा तिराहा (सुभाषनगर)

 

ईसाइयों की पुलिया, डोहरा मोड़ (बारादरी)

 

विलय धाम, सौ फुटा रोड (इज्जतनगर)

 

 

ग्रामीण इलाकों में भी चौकसी के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं।

 

मोबाइल नाके और जिग-जैक बैरिकेडिंग से बढ़ी सख्ती

एसएसपी ने बताया कि शहर में मोबाइल नाके और जिग-जैक बैरिकेडिंग की रणनीति लागू की गई है। मोबाइल नाके हर 1-2 घंटे में स्थान बदले जाएंगे ताकि असामाजिक तत्वों को भ्रम में रखा जा सके। जिग-जैक बैरिकेडिंग का मकसद है कि कोई भी वाहन तेज़ रफ्तार से पुलिस को चकमा न दे सके।

 

नागरिकों से अपील

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों से दूर रहें, सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम या नजदीकी थाने में दें।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    Spread the love

    Spread the loveबरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों…

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर/गदरपुर। गदरपुर थाना क्षेत्र में भैंस चोरी के मामले से नाराज एक पशुपालक द्वारा कोतवाली परिसर में जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है  बताया जा रहा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप