रुद्रपुर नगर निगम में होली मिलन समारोह का आयोजन, महापौर समेत अधिकारियों ने मनाया रंगों का उत्सव

Spread the love

रुद्रपुर में महापौर विकास शर्मा की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में जमकर अबीर गुलाल उड़ा। इस दौरान महापौर ने पार्षदों, नगर निगम अधिकारियों कर्मचारियों के साथ ही मीडिया कर्मियों के साथ होली खेली और सभी को होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में होली गीतों पर महापौर के साथ पार्षद,नगर निगम अधिकारी कर्मचारी और मीडिया कर्मी थिरकते नजर आये। सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया और शुभकामनाएं दी। होली मिलन समारोह में महापौर विकास शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में विविधता के बीच एकता का प्रतीक होली का पर्व है। यह न सिर्फ रंगों से खेलने का, बल्कि भाईचारे, प्रेम और मेलजोल का पर्व भी है। होली का पर्व सिर्फ उल्लास और उमंग का पर्व नहीं बल्कि यह पर्व विशेष रूप से बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक भी है। कहा कि होली रंगों का त्योहार है। यह एक ऐसा अवसर है जब लोग एक-दूसरे को रंगों से सराबोर करके एक-दूसरे के प्रति प्रेम और स्नेह व्यक्त करते हैं। होली के दिन लोग पुराने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे से गले मिलते हैं और रिश्तों में मिठास बढ़ाते हैं। होली के इस महापर्व पर हमें यह भी ध्यान रखना चाहिए कि होली का पर्व हमें पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भी अहसास कराता है। हमें रंगों का इस्तेमाल सोच-समझ कर करना चाहिए ताकि यह हमारे स्वास्थ्य और पर्यावरण पर नकारात्मक प्रभाव न डाले। प्राकृतिक रंगों का प्रयोग और पानी का संरक्षण होली के समय हमारी जिम्मेदारी होनी चाहिए। इस अवसर पर नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल, सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल, उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पांडे, प्रभारी नगर सहायक आयुक्त रणदीप सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. हर्षपाल चंडोक, मुख्य वित्त अधिकारी जुबक मोहन सक्सेना, पार्षद मेंहद्री शर्मा, सरो राय, शिव कुमार, अंजली, मुकेश रस्तोगी, इन्द्रजीत सिंह, सौरभ बेहड़, शुभम दास, चिराग कालड़ा, गौरव गिरी, गौरव खुंराना, पूजा मुंजाल, राजेश जग्गा, सुसाबिर कुरैशी, गिरीश कुमार, कैलाश राठौर, निमित कुमार शर्मा, नीतू, कुसुम शर्मा, पवन राना, महेन्द्र पाल आदि सहित तमाम लोग मौजूद थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। परशुराम चौक पर लंबे समय से बंद पड़े कट को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि पिछले चार वर्षों से…

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-कोतवाली इलाके की दूधिया नगर में एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां पांच बहनों का इकलौता दिव्यांग भाई ने एक युवती को दिल से चाहा और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    गरीब बेटी का मजाक,रिश्ता तय कर मांग डाला दहेज  थाना ट्रांजिट कैंप इलाके का है मामला   न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश