उत्तराखंड के सिंघम: जिन्होंने नशा तस्करों के खिलाफ की दूसरे राज्य में सर्जिकल स्ट्राइक

 

बरेली यूपी में नशे के गढ़ में सैकड़ों की फोर्स के साथ गरजकर एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने सिंडिकेट चलाने वाले अपराधियों को कड़ा संदेश पहुंचाने का काम किया है। प्रदेश के इतिहास में पहली दफा है, जब ऊधमसिंह नगर जिले से इतनी बड़ी फोर्स ने नशा तस्करों के ठिकानों पर दबिश दी है। इस कार्रवाई से पुलिस ने तस्करों के घर में घुसकर नशे के सिंडिकेट की जड़ें हिला दी हैं। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने ऊधमसिंह नगर जिलेभर के पुलिस कर्मियों के साथ बरेली के अगरास, फतेहगंज पश्चिमी और आसपास के अन्य स्थानों में दबिश दी। एसएसपी मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में 300 पुलिसकर्मियों की टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। इस दौरान 25 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। इस कार्रवाई का नेतृत्व एसएसपी ने खुद किया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में खलबली मच गई। आइए जानते हैं कौन है आईपीएस अधिकारी मणिकांत मिश्रा?उत्तराखंड पुलिस में एक प्रमुख नाम आईपीएस अधिकारी मणिकांत मिश्रा का है, जो वर्तमान में ऊधमसिंह नगर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के पद पर तैनात हैं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त मिश्रा ने अपने करियर की शुरुआत 2005 बैच में पुलिस सेवा के साथ की और अपनी कर्मठता व नेतृत्व क्षमता के बल पर 2015 में आईपीएस के पद पर पदोन्नति प्राप्त की।

 

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी