नौवा होली मिलन महोत्सव में फूलों की होली ने मचाया धमाल श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने किया था आयोजन बृज की होली पर झूम उठे मेयर व दर्शकगण

Spread the love

रुद्रपुर। हर साल की भांति इस वर्ष भी श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की जिला कार्यकारिणी ने नौवा होली मिलन महोत्सव बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया। जिसमें बृज के कलाकारों ने फूलों की ऐसी होली खेली कि मेयर सहित सैकड़ों दर्शक भी झूमने पर विवश हो गए और माहौल कृष्णमय हो गया।
रविवार की शाम श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष राजीव चावला की मौजूदगी में नौवा होली मिलन समारोह का आयोजन सिटी क्लब में हुआ। जिसका शुभारंभ मेयर विकास शर्मा ,यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश शास्त्री,महामंत्री विश्वजीत सिंह नेगी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा, भाजपा नेता विकास शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा सहित गणमान्य लोगों द्वारा दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद शुरू होता है, बृज की होली। जिसमें बक्शी ग्रुप द्वारा बृज की होली पर आधारित गानों पर ऐसी प्रस्तुति दी कि मेयर सहित गणमान्य लोग भी झूमने लगे। इस दौरान अतिथियों और सराहनीय कार्य करने वालों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मेयर विकास शर्मा ने कहा कि होली पर्व सौहार्द और भाईचारे का पर्व है। यहीं कारण है कि रंगों का त्योहार कौमी एकता को दर्शाता है। कहा कि जिस प्रकार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने अपना नौवा होली मिलन समारोह आयोजित किया। वह आपसी भाईचारे का प्रतीक है। इस प्रकार के आयोजनों से जहां भारतीय संस्कृति का बोध होता है। वहीं हिंदू संस्कृति को बढ़ावा भी मिलता है। साथ ही सभी लोगों में संगठित होने की भावना भी जागृत होती है। उन्होंने शहरवासियों से आपसी मतभेदों को भुलाकर सौहार्द का माहौल पैदा करने का आह्वान किया। इस मौके पर जिला सूचना अधिकारी गोविंद सिंह बिष्ट, महानगर अध्यक्ष मनोज आर्या, अंतरिक्ष शर्मा, इकबाल सिंह, मोहन खेड़ा,अमित नारंग, मनोज छाबड़ा, संदीप राव, अनिल शर्मा, हरीश खुराना, मोहित यादव, संजय ठुकराल, गौरव खुराना, जितेश शर्मा,इरशाद अंसारी, यामीन अंसारी . परवेज कुरेशी, चंद्र कला, साधना शर्मा, पुष्पांजलि, अंकिता कुंवर, सरोज, प्रकाश शर्मा, मनदीप वर्मा, रोशन अरोड़ा, संजय उपाध्याय, सुनील ठुकराल, पारस चुघ, भरत शाह, करमजीत सिंह चाना, हरविंदर सिंह चुघ, विराट आर्य, अमित मित्तल आदि मौजूद रहे

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-कोतवाली इलाके की दूधिया नगर में एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां पांच बहनों का इकलौता दिव्यांग भाई ने एक युवती को दिल से चाहा और…

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :  कुमाऊं एसटीएफ ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना गदरपुर इलाके के गांव से  एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया और बम धमाकों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद  देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज   कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला   मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    गरीब बेटी का मजाक,रिश्ता तय कर मांग डाला दहेज  थाना ट्रांजिट कैंप इलाके का है मामला   न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    परिवार की दबंगई,महिला पर ईट-पत्थर से हमला   घर का सामान भी किया क्षतिग्रस्त  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज