अस्पताल की अनूठी पहल, वोट डालने वाले नीला निशान दिखाएं, फ्री फुल बॉडी चेकअप करवाएं

नोएडा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के पहले चरण के मतदान के बीच नोएडा के फेलिक्स अस्पताल ने लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए एक अनूठा प्रयास किया। अस्पताल की ओर से ऐलान किया गया है कि इस बार के विधानसभा चुनावों में नोएडा में मतदान करने वाले लोग अपने हाथ में लगी नीली श्याही दिखाकर उनके अस्पताल में फुल बॉडी चेकअप करवाएंगे। इसके लिए उनसे कोई पैसा नहीं लिया जाएगा। अस्पताल के चेयरमैन डॉ डीके गुप्ता ने कहा कि, चुनाव हमारे लिए किसी पर्व से कम नहीं है, यह हमारे देश की दशा और दिशा बदलने वाला है।

बता दें कि इस बार के विधानसभा चुनावों में नोएडा में शाम पांच बजे तक 53.48ः मतदान हुआ है। हालांकि इससे पहले नोएडा के फेलिक्स अस्पताल ने मतदाताओं को वोटिंग के लिए प्रेरित करने की मंशा से एक ऐलान किया। अस्पताल के चेयरमैन डॉ डीके गुप्ता ने कहा कि, चुनाव हमारे लिए किसी पर्व से कम नहीं है, यह हमारे देश की दशा और दिशा बदलने वाला है। ज्‍यादा से ज्‍यादा वोट डालकर हम अपने देश को सशक्‍त बना सकते हैं। जो भी मतदाता वोट डालने के बाद नीली स्‍याही दिखाएगा उसका इलाज निशुल्‍क किया जाएगा। इसके अलावा कुछ स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण भी मुफ्त किए जाएंगे। चुनाव में अधिक से अधिक लोग मतदान करें इसके लिए अस्‍पताल प्रशासन ने एक नई पहल की है, जिससे हमें उम्‍मीद है कि मतदान के दिन भारी संख्‍या में लोग वोट करें।

उन्होंने कहा कि मतदान प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक का मतदान करना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि कोई भी मतदाता नीली स्‍याही दिखा कर अगले एक हफ्ते तक फ्री फुल बॉडी चेकउप का लाभ उठा सकता है। जिसमें किडनी, लीवर, हृदय, डायबिटीज एवं फ्री हृदय रोग विशेषज्ञ से परामर्श सम्मिलित है।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    कर्नाटक के DGP रामचंद्र राव का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दी कार्रवाई की चेतावनी

    बेंगलुरु। सोशल मीडिया पर सोमवार को एक वीडियो व्यापक रूप से प्रसारित हुआ जिसमें कथित तौर पर कर्नाटक के डीजीपी (नागरिक अधिकार प्रवर्तन) के. रामचंद्र राव महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी