विक्रांत बागी की मौत पर गुस्सा आवास पर लगी सैकडों युवाओं की भीड़

रुद्रपुर। बाइक सवार बदमाशों द्वारा की गई गोलीबारी में घायल हुए 26 वर्षीय युवक की मौ त की खबर मिलते ही रुद्रपुर में पुलिस प्रशासन चौकन्ना हो गया। हत्याकांड से गुस्साए सैकडों की तादाद में युवाओं ने मृतक के घर कूच कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी आक्रोश जताया। उनका आरोप था कि गोलीकांड की घटना को कई घंटे बीत चुके है और पुलिस ने अभी तक गिरफ्तारी भी नहीं की।

 

बताते चले कि रुद्रपुर मुख्य बाजार स्थित किराए के मकान में रहने वाले 26 वर्षीय विक्रांत बागी अपने दोस्त के साथ गु रुवार की शाम को लालपुर गया था और रात्रि साढे नौ बजे दोस्त के साथ ही घर लौट रहा था कि चौकी इलाके के समी प दो बाइक पर सवार कुछ आते है और एक युवक ने पिस्टल निकालकर तबाडतोड तीन राउंड गोलीबारी की वारदात को अंजाम दे डाला। गोली की आवाज और चीखपुकार सुनकर बदमाश फरार हो जाते है। एक गोली विक्रांत के कंधे प र और दूसरी गोली हाथ पर लगी,जबकि तीसरी गोली सिर के बेहद नजदीक से होकर निकली। आनन फानन में युवक को जिला अस्पताल और फिर हल्द्वानी रेफर किया जाता है। जहां शुक्रवार की रात्रि साढे ग्यारह बजे युवक की मौत हो गई और शुक्रवार की दोपहर तक पूरे शहर में यह खबर फैल चुकी थी कि विक्रांत की मौत हो गई। मौत की खबर मिल ते ही जहां परिवार का रो-रोककर बुरा हाल है। वहीं आक्रोशित सैकडों युवाओं ने मुख्य बाजार स्थित आवास कूच कर डाला। जहां पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और ऐलान किया कि यदि विक्रांत के हत्यारे गिरफ्तार नहीं हुए। तो शव हाईवे पर रखा जाएंगा। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी प्रदीप कोहली भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और शव आने की प्रतीक्षा करने लगे। पुलिस को आशंका है कि शायद शव को देखकर युवाओं में आक्रोश भडक जाए और जाम या फिर अराजकता की स्थिति पैदा हो सकती है।

 

 

दो बहनों का इकलौता भाई है विक्रांत

 

रुद्रपुर। दयनीय आर्थिक स्थिति होने के बाद भी कंचन ने अपनी दो बेटियों और एक बेटे का भरण पोषण किया है। वि क्रात दो बहनों का सबसे छोटा इकलौता भाई था और परिवार की जिम्मेदारी भी संभालने का प्रयास कर रहा था। यह भी चर्चा है कि हर दोस्त के सुख-दुख में उसका साथ देना ही उसकी मित्रता को दर्शाता था। यही कारण है कि जहां उ सका परिवार टूट चुका है। वहीं उसके सैकडों दोस्तों में हत्याकांड को लेकर भारी आक्रोश भी है। विक्रांत की मौत के बाद मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

 

तो क्या गैगवार में हुई विक्रांत की हत्या

 

रुद्रपुर। गुरुवार की रात्रि लालपुर में सरेआम हुई गोलीबारी की घटना को आपसी वर्चस्च की लडाई और गैगवार की घ टना से जोडकर देखा जा रहा है। कोतवाल किच्छा रवि सैनी और लालपुर चौकी प्रभारी बसंत कुमार का मानना यह है कि प्रारभिक जांच में यह पता चला है कि कुछ दिन पहले भी गांव रामेश्वरपुर इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटां में हाथापाई और तलवारबाजी की घटना हुई थी और कई लोग घायल भी हुए। इसके अलावा भी आपसी गैगवार की छुटमुट झडप होती रहती है। आशंका जताई है कि विक्रांत बागी की हत्या आपसी वर्चस्व की लडाई और गैगवार का न जीता हो चुकी है।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी