बरेली में 113 मुकदमों की अवैध शराब नष्ट, ऑपरेशन क्लीन 3.0 के तहत बड़ी कार्रवाई

 

*प्रवीण कुमार*

 

बरेली। थाना अलीगंज में गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर 113 मामलों में जब्त की गई करीब 1885 लीटर कच्ची, देसी और अवैध शराब को नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में थाना परिसर में की गई। इस दौरान शराब को गड्ढा खुदवाकर उसमें नष्ट किया गया और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई।

 

न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई

 

यह कार्रवाई ऑपरेशन क्लीन 3.0 अभियान के अंतर्गत की गई। माननीय न्यायालय जेएम द्वितीय, आंवला ने 23 मई 2024 को आदेश जारी करते हुए कहा था कि वर्ष 2022 से 2024 के बीच अवैध शराब से जुड़े मामलों में बरामद शराब का विधिवत निस्तारण किया जाए।

 

टीम गठित कर किया गया विनिष्टीकरण

 

कोर्ट के आदेश के अनुपालन में एसडीएम आंवला द्वारा एक विशेष टीम गठित की गई। इस टीम ने गुरुवार को थाना अलीगंज परिसर में शराब विनिष्टीकरण की प्रक्रिया को अंजाम दिया। इस दौरान नायब तहसीलदार आंवला, आबकारी निरीक्षक, इंस्पेक्टर राजित राम और हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार मौजूद रहे।

 

अवैध कारोबारियों पर आगे भी सख्ती जारी

 

113 मुकदमों में जब्त शराब को नष्ट करते समय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस की सख्ती आगे भी जारी रहेगी। पूरी कार्रवाई का रिकॉर्ड थाना मालखाना रजिस्टर में दर्ज किया गया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    बरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों के मद्देनजर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद