केंद्र सरकार वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ भड़के मौलाना

रुद्रपुर,केंद्र सरकार द्वारा वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ भड़के मुस्लिम समुदाय के मौलानाओं ने डीएम से मुलाकात की और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। उन्होंने कहा कि समुदाय सब कुछ बर्दाश्त कर सकता है, लेकिन धार्मिक भावनाओं को आहत नहीं होने देगा। इसके लिए उग्र आंदोलन भी किया जाएगा।  बड़ी संख्या में मौलाना डीएम कार्यालय पहुंचे और डीएम को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना था कि पिछले दिनों केंद्र सरकार द्वारा वक्फ संशोधन बिल पास किया है, जबकि ज्वाइंट पार्लियामेंट कमेटी ने बिल पर आपत्ति भी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि संशोधन बिल में वक्फ बोर्ड की वर्षों पुरानी काबिज संपत्ति या फिर मुकम्मल अधिकार को छीन लिया जाएगा। जिससे वक्फ बोर्ड की संपत्ति पर सरकार का अधिकार होगा। आरोप था कि सरकार धार्मिक आजादी को छीनने की कोशिश कर रही है। जिसकी वजह से देश की सेकुलर ढांचे को नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने राष्ट्रपति से केंद्र सरकार द्वारा पारित वक्फ संशोधन बिल को निरस्त करते हुए वक्फ एक्ट 2013 को पुन: लागू किए जाने का मुद्दा उठाया। इस मौके पर मौलाना जाहिद रजा रिजवी, मौलाना जिया उल बशर, मौलाना सईदुर रहमान मिस्बाही, मौलाना दानिश रजा मिस्बाही, मौलाना आसिफ रजा, हाजी रहीस अहमद, रियासत अली आदि मौजूद रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद