ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ा,चालक गंभीर

रूद्रपुर। बुधवार रात्रि काशीपुर बाईपास रोड़ पर तेज गति से जाता ट्रक अनियंत्रित होकर बालाजी द्वार के पास सोड़ के मध्य डिवाइडर पर जा चढ़ा। इस दुर्घटना में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल चालक को उपचार के लिए चिकित्सालय भिजवाया और ट्रक क्रेन की मदद से डिवाइडर से हटाकर अपने कब्जे में लिया।

 जानकारी के अनुसार बुधवार रात्रि ट्रक संख्या यूके 04 सीए 6814 का चालक काशीपुर से सरिया आदि सामान लेकर हल्द्वानी की ओर जा रहा था। काशीपुर मार्ग पर वह ट्रक को इन्द्रा चौक से न ले जाकर जल्दी पहुंचने चक्कर में काशीपुर बाईपास रोड़ से निकलने लगा। जल्दीबाजी में वह ट्रक पर से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक अनियंत्रित होकर बालाजी द्वार गुरुनानक स्कूल के सामने  डिवाईडर पर जा चढ़ा। इस दुर्घटना में ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया और चालक को गंभीर चोटें आ गईं। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल चालक को उपचार के लिए चिकित्सालय भिजवाया और ट्रक क्रेन की मदद से डिवाइडर से हटाकर अपने कब्जे में लिया।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद