शराब की दुकान के खिलाफ एडीएम को सौंपा ज्ञापन

रुद्रपुर । वार्ड 34  इंदिरा कॉलोनी  में अंग्रेजी व देशी शराब का ठेका खुलने की तैयारी के विरोध में कालोनी के लोगों ने अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी से मुलाकात कर उन्हें जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा और कालोनी में प्रस्तावित शराब के ठेके न खुलवाने के लिए अपने स्तर से अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश देने का आग्रह किया।

उन्होंने बताया कि जानकारी में आया है कि कालोनी में अंग्रेजी व देसी शराब दुकान खोलनी प्रस्तावित है और जल्द ही खुलने जा रही है। जहां दुकान खोली जानी हैं वहां पर सामने ही विशाल जैन मंदिर, संतोषी माता मंदिर तथा शिव मंदिर विराजमान है। चारो तरफ आदर्श कॉलोनी, इन्दिरा कॉलोनी व सिंह कॉलोनी, जैन कॉलोनी से जुड़े आवास है। साथ में ही राम लीला ग्राउंड है जहां आये दिन धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम होते रहते है। उनका कहना था कि कालोनी के बीचो बीच ठेके खुलने से यहां पर आये दिन आसामाजिक तत्वों का जमावाड़ा लगा रहेंगा और वातावरण दूषित रहेंगा जिससे यहां का माहौल खराब हो सकता है। इसके आस-पास चार शिक्षा के मंदिर भी हैं। अपर जिलाधिकारी ने उन्हें इस मामले में कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। ज्ञापन देने वालों में पार्षद इंद्रजीत सिंह, सुशील चौहान, गौरव खुराना, हरबंस लाल, बलबीर सिंह, चुन्नी लाल, राजकुमार भुसरी, जगदीश सुखीजा, राजू गुंबर आदि मौजूद थे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद