विधायक ने मुख्यमंत्री राहत कोष से जरूरतमंदों को सौपे आर्थिक सहायता चैक

रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने अपने कार्यालय पर रुद्रपुर विधानसभा  के अलग – अलग क्षेत्रों से आये जरूरतमंद लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत आर्थिक सहायता चेक बाटे।
इससे पहले भी विधायक अरोरा ने कई बार चैक बाटे है तो वही एक बार फिर कन्या विवाह, बीमारी के इलाज हेतु विधायक शिव अरोरा ने 50 लोगो को आर्थिक साहयता चैक सौपे, चैक पाने वालों मे जगतपुरा, घास मंडी, रमपुरा, भदईपुरा, भूत बंगला, भूरारानी, जाफरपुर, बागवाला, शिवनगर, रविंद्र नगर क्षेत्र के लोग शामिल रहे।
विधायक शिव अरोरा ने कहा जनकल्याण के मंत्र को चरितार्थ करते हुऐ वह विधायक बनने के बाद से लगातार आमजन के हित मे कार्य कर रहे है, इसी क्रम मे आर्थिक रूप से कमजोर जरूरतमंद लोग जो अपनी गरीब लड़की का विवाह करने हेतु कमजोर है या ऐसे लोग जो अपनी बीमारी के इलाज कराने हेतु सक्षम नहीं है ऐसे निर्धन परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से अपने कार्यालय पर आर्थिक सहायता चैक बाटे गये है, जिससे उनकी मदद की जा सके। धामी सरकार का मूल मंत्र जनता की सेवा है ओर यही सेवा हम विकास कार्यों व जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगो की सेवा कर रहे है। विधायक अरोरा ने कहा एक जनप्रतिनिधि का कर्तव्य है की वह अपनी जनता के मदद हेतु सदैव तत्पर रहे ओर यह प्रयास हमारा सदैव रहा है ओर आगे आने वाले समय मे अन्य क्षेत्रों के जरूरतमंद लोगो को आर्थिक सहायता चैक बाटे जायेगे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, मुकेश पाल, जगदीश विश्वास, भाजपा नेता अमित नारंग,वेद ठुकराल, किरन बिर्क, राधेश शर्मा,अनीता बरेठा, मानवेन्द्र राय, रोबिन विश्वास, अखिल विश्वास, एसपी यादव, एमपी मौर्य, महेंद्र आर्य, एनडी शर्मा,स्वाति शर्मा, मयंक कक्कड़,प्रेम सिंह, बीनू सिंह, शिव कुमार राय, रचित सिंह, राजेंद्र राठौर, डंम्पी चोपड़ा व अन्य लोग मौजूद रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद