विधायक ने किया निर्माण कार्य का शुभारंभ

रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने नेशनल हाईवे 87 से वार्ड न. 25 प्रीत विहार मुख्य मार्ग को जाने वाले राज्य योजना से स्वीकृत 500 मीटर हॉट मिक्स मार्ग के निर्माण कार्य का फीता काटकर शुभारम्भ किया। वही प्रीत विहार फाजलपुर महरौला पहुँचने पर स्थानीय लोगों द्वारा विधायक का जोरदार स्वागत किया।   विधायक ने कहा प्रीत बिहार क्षेत्र व आबादी की दृष्टि से बहुत बड़ा वार्ड है ओर विधायक बनने के बाद से उनके द्वारा कई बड़े मार्ग जो प्रीत बिहार मे दशकों से नहीं बने थे उनका कार्य शिव अरोरा के कार्यकाल मे हुआ। वही विधायक ने कहा यह एन झा कॉलेज के सामने प्रीत बिहार को जाने वाला रोड पूर्णतय क्षतिग्रस्त था जहाँ आये दिन दुर्घटना घटित होने की खबरें सामने आती थी।  इस मार्ग के बनने से अवगमन काफ़ी सुलभ होगा। विधायक बोले क्षेत्र मे लगातार कार्य गतिमान है ओर पीछे तीन साल से प्रीत बिहार मे काफ़ी कार्य हुऐ है ओर बहुत जल्द बारदारी को जाने वाली रोड का कार्य भी प्रारम्भ होगा। इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने कहा जनता मे विश्वास क़ायम हुआ है कि उनका विधायक हर कार्य के लिये ईमानदारी से प्रयास करता है जिसके परिणाम धरातल पर नजर आते है

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद