ढ़ाई लाख की चरस सहित पुलिस ने नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

रूद्रपुर। थाना केलाखेड़ा पुलिस ने ढ़ाई लाख रूपये से अधिक कीमत की 1 किलो 332 ग्राम अवैध चरस के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि सम्पूर्ण जनपद में नशे के कारोबार में लगे तस्करों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें पुलिस को लगातार सफलतायें मिल रही हैं। उन्होंने बताया कि थानाध्यक्ष केलाखेड़ा अशोक कुमार के नेतृत्व में चौकी बेरिया दौलत पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान एक नशा तस्कर सुरेश सिंह पुत्र स्व. चेतराम सिंह निवासी ग्राम कुल्हा, तिलपुरी नम्बर एक थाना दिनेशपुर को 01 किलो 332 ग्राम अवैध चरस के साथ अपनी मोटरसाइकिल संख्या यूके 06 पी 8164 पर जाते गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अशोक कुमार के साथ उनि, नरेश सिंह मेहरा, चौकी प्रभारी, चौकी बेरिया दौलत, अपर उनि मुकेश चन्द्र, कांस्टेबल जगदीश सिंह नगरकोटी व हरी सिंह शामिल थे। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि नशे के विरूद्ध चलाया जा रहा अभियान निरंतर जारी रहेगा।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद