दुकानदारों के पुनर्वास की मांग को लेकर जिलाधिकारी से मिले विधायक  

रुद्रपुर। रोडवेज परिसर के बाहर किच्छा बाईपास रोड पर अतिक्रमण की चपेट में आ रहे दुकानदारों के पुनर्वास की मांग को लेकर क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व में प्रभावित दुकानदारों ने जिलाधिकारी नितिन भदौरिया से मुलाकात की। इस दौरान जिलाधिकारी श्री भदौरिया ने विधायक शिव अरोरा को आश्वस्त किया कि आईएसबीटी के निर्माण के साथ ही प्रभावित दुकानदारों के हितों का भी ध्यान रखा जायेगा। प्रभावित दुकानदारों के पुनर्वास के लिये कमेटी गठन पर भी अपनी सहमति व्यक्त की है।

रोडवेज परिसर के बाहर किच्छा बाईपास रोड के प्रभावित दुकानदार एकत्र हो कर विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां उन्होंने जिलाधिकारी नितिन भदौरिया से मुलाकात की। इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विश्वकर्मा स्वरोजगार उत्थान समिति से जुड़े कई व्यापारी पिछले कई वर्षों से रोडवेज के समक्ष रोजगार कर परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। यदि इन्हे उजाड़ा जाता है तो इनके समक्ष रोजी-रोटी का संकट आ खड़ा होगा और परिवार को आर्थिक परेशानियों से जूझना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यदि इन दुकानदारों को उजाड़ने की नौबत आती है तो इनके पुर्नवास की व्यवस्था की जाये। ताकि दुकानदार नियमित रूप से अपने परिवार का भरण पोषण कर सके। इसके लिए इनके पुनर्वास की व्यवस्था के लिये कमेटी का गठन किया जाये। श्री अरोरा की मांग पर जिलाधिकारी श्री भदौरिया ने व्यापारियों के पुनर्वास हेतु कमेटी के गठन पर सहमति देते हुए उनके पुनर्वास का आश्वासन दिया गया। वार्ता के दौरान अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी ,एसडीएम मनीष बिष्ट, मुख्य नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल भी मौजूद थें। इस मौके परजिला महामंत्री अमित नारंग, सुशील गाबा, पूर्व पार्षद फुदेना साहनी, विकास छाबड़ा, दीपक चावला, राजेंद्र पांडेय, मदान सिंह नेगी, नंद लाल शर्मा, राकेश शर्मा, सुरेंद्र छाबड़ा,हाकिम मलिक स, सलीम, नईम, सुखी लाल, अनिल शरण, आशा जोशी,अमित अनेजा, रईस अहमद, राकेश, सूरज अनेजा, रामावतार, सलविंदर सिंह, मानेंद्र सिंह, योगेश अनेजा,विक्रम यादव,राजेश बंसल, संतोष कुमार, नायाब खान आदि उपस्थित थे।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी