हरीश हत्याकांड का  पुलिस ने  किया खुलासा पत्नी प्रेमी संग गिरफ्तार

रुद्रपुर। किच्छा पुलिस ने हरीश हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी को प्रेमी समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तकिया भी बरामद कर लिया। पुलिस दोनों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही है।
गुरुवार दोपहर को पुलिस कार्यालय में एसपी क्राइम निहारिका तोमर ने खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 17 मार्च 25 को पारुल ने पति हरीश निवासी वार्ड 1 मल्ली देवरिया थाना किच्छा पुलिस को सूचना दी कि 15 मार्च 25 रात्रि 9 बजे लापता हो गए। एसपी क्राइम ने बताया कि उसी दिन करीब 3 बजे मल्ली देवरिया में गेहूं के खेत में पीपल के पेड़ के पास एक शव मिला। जिसकी शिनाख्त हरीश पुत्र बनवारी निवासी वार्ड 1 मल्ली देवरिया किच्छा के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। एसपी क्राइम के मुताबिक 19 मार्च 25 को मृतक के भाई शंकर पुत्र बनवारी की तहरीर पर एफआईआर नंबर 85/25 धारा 103(1) बीएनएस बनाम मो. रईस आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार के सुपुर्द हुई। एसपी क्राइम अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रभारी कोतवाली किच्छा आईपीएस अधिकारी निशा यादव, सीओ सितारगंज के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पारुल के घर पर दबिश दी गई तो घर के अंदर बने कमरे में नामजद अभियुक्त मो.रईस उर्फ बाबू पुत्र अहमद हुसैन निवासी वार्ड 20 इन्द्रानगर सैरिया मस्जिद के पास सिरोली कलां पुलभट्टा को पारुल पत्नी स्व० हरीश को गिरफ्तार कर लिया। मृतक के भाई शंकर ने पहचान कर बताया कि यह पारुल और बाबू है इन दोनो ने भाई की हत्या की है। एसपी क्राइम ने बताया कि पूछताछ में दोनों ने हत्या करने की बात कबूल की। पुलिस पूछताछ में रईस उर्फ बाबू व पारुल ने बताया कि दोनो आपस मे एक दूसरे से प्रेम करते है। जिसका हरीश विरोध करता था पारूल ने पुलिस को बताया कि हरीश आये दिन उसके साथ मारपीट करता था । उससे छुटकारा चाहती थी। रईस उर्फ बाबू के साथ मिलकर हरीश की हत्या करने का प्लान बनाया था। 15 मार्च 25 को पारुल व रईस ने मिलकर कमरे मे रखे तकिये से हरीश के मुँह पर रखकर दबाया।रईस ने हरीश के हाथ पैर पकड़ लिए थे। हत्या के बाद हरीश के शव को पारुल की मदद से रईस ने पीठ में लादकर गेहूं के खेतों के बीच से ले जाकर फेंक दिया। एसपी क्राइम ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के मोबाइल फोन की डिटेल ने पूरा राज खोल दिया।  पुलिस के मुताबिक मृतक हरीश की पत्नी पारुल और मो.रईस उर्फ बाबू के बीच पिछले डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चलने की जानकारी मिली। दोनों के मोबाइल की डिटेल ने भी प्रेम प्रसंग का राज खोल दिया। हरीश ने दोनों के राज का पता होने पर विरोध किया।
पुलिस टीम प्रभारी कोतवाली किच्छा प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी निशा यादव निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार, चौकी प्रभारी लालपुर सुरेन्द्र रिंगवाल,एसआई हेमचन्द्र तिवारी,एसआई राजेन्द्र पन्त, एएसआई जगदीश सिंह,किशोर कुमार, मनोज कुमार,नवीन भट्ट, रेखा आर्या सर्विलांस टीम से वीरेन्द्र रावत आदि शामिल रहे।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी