अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप, इस मामले में फंसे

देहरादून। सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी पर विपक्ष ने आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है। कांग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग को एक शिकायत देते हुए कहा है कि सीएम धामी ने गत दिनों बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार को उत्तराखंड का ब्रेंड एंबेसडर घोषित किया है। सीएम आवास पर अभिनेता अक्षय कुमार को ब्रांड़ एंबेसडर बनाया गया, जिसे जुड़ी फोटो और फुटेज को विभिन्न समाचार पत्रों, इलैक्टोनिक मीडिया व सोशल मीडिया आदि में प्रचारित प्रासारित भी किया गया। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस फैसले पर रोक लगाने के संबंध में चुनाव आयोग को पत्र लिखा है।
बता दें कि कांग्रेस नेत्री आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि सीएम धामी के सरकारी आवास पर फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार को बुलाकर, उन्हें उत्तराखण्ड का ब्रांड़ एंबेसडर बनाने का प्रस्ताव देना आचार संहिता का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि अक्षय कुमार ने भी उत्तराखंड सरकार के इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। ऐसे में मुख्यमंत्री आवास का भी चुनाव प्रभावित करने के उददेश्य से दुरुपयोग किया गया है। सीएम द्वारा ऐसा करना आदर्श चुनाव आचार सहिंता का खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन है। यह स्वतंत्र व निषपक्ष चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से किया गया है।
उन्होंने सीएम धामी पर कटाक्ष मारते हुए कहा कि लगता है सीएम धामी खुद को कानून से भी ऊपर समझते हैं। उन्होने मुख्य चुनाव आयुक्त व राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार को उत्तनराखण्ड़ का ब्रांड एंबेसडर बनाये जाने की घोषणा पर तत्काल रोक लगाने के आदेश देने की मांग की है।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी