पाकिस्तानी सुल्ताना ने खूब लूटा सरकारी राशन का मजा बनाया फर्जी आधार कार्ड

बरेली, दीर्घकालिक वीजा पर रह रही पाकिस्तानी महिला फरहत सुल्ताना ने धोखाधड़ी करके आधार कार्ड और राशन कार्ड बनवा लिया। बांग्लादेशी और रोहिंग्या के तलाशी अभियान में इसका पता चला। अब महिला के खिलाफ एसआई सौरभ तोमर ने थाना बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया लेकिन पूछताछ के बाद नोटिस तामील कराकर छोड़ दिया।एसआई सौरभ तोमर ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर शुरू किए गए रोहिंग्या और बांग्लादेशी तलाशी अभियान में पता चला कि बारादरी थाना क्षेत्र में सूफी टोला में मकान नंबर 233 में पाकिस्तानी महिला फरहत सुल्ताना दीर्घकालिक वीजा पर रह रही है। उसने धोखाधड़ी करके यहां के पता पर अपना आधार कार्ड और राशन कार्ड बनवा लिया है। फरहत ने राशन कार्ड में खुद को परिवार का मुखिया दर्शाया है। नियमानुसार कोई भी विदेशी व्यक्ति बिना नागरिकता के आधार कार्ड या राशन कार्ड नहीं बनवा सकता है। फरहत की धोखाधड़ी के कारण उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार करके पूछताछ की, तब उसने सारा सच्चाई बताई। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ के बाद नोटिस तामील कराने के बाद छोड़ दिया।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    बरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों के मद्देनजर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद