बरेली- शाही पुलिस ने चारा काटने गई एक महिला को घायल कर उसकी कुंडल लूटने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटा गया सामान और वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद किया है। शाही थाना पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर रामबाबू, निवासी ग्राम टियूलिया (थाना फतेहगंज पश्चिमी), को रसूलिया मोड़ से गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके पास से पीली धातु के कुंडल, सफेद धातु की पाजेब, एक मोबाइल फोन, एक छुरी, एक बुर्का और दुपट्टा बरामद हुआ।
यह लूट 26 मार्च 2025 को शाही थाना क्षेत्र के ग्राम दौद आलमपुर में हुई थी। पीड़ित रघुवीर की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया था। महिला जंगल में चारा लेने जा रही थी, तभी रामबाबू ने अपने साथी करन के साथ बुर्का पहनकर रास्ता पूछने के बहाने उसे रोका और लूटपाट की। विरोध करने पर महिला पर छुरी से हमला किया गया





