हवाला कारोबार से जुड़े हो सकते हैं जनसेवा केंद्र

बरेली,- जिले में एक बार फिर से हवाला कारोबार की परतें खुलने लगी हैं। पिछले दिनों पुलिस ने ऐसे मामले पकड़े जिनमें आरोपी गरीब और बेरोजगार नौजवानों कों नौकरी का झांसा और पैसा कमाने का लालच देकर खाते खुलवाते हैं। इसके बाद उनके खातों से संबंधित एटीएम कार्ड, खाता से लिंक मोबाइल नंबर का सिम, पासबुक और चेकबुक अपने कब्जे में ले लेते थे। पुलिस जांच में पता चला है कि इन खातों में मोटी रकम ट्रांसफर होती है। बाद में आरोपी इस रकम को निकाल कर कुछ हिस्सा खाताधारक को दे देते हैं। पुलिस का अनुमान है कि यह रकम हवाला कारोबार से जुड़ी होती है। अब पुलिस इस लाइन पर जांच कर रही है। साइबर थाना पुलिस ने 31 मई को एजाजनगर गौटिया निवासी मोहम्मद आकिब, आमिर, पीरबहोड़ा थाना इज्जतनगर निवासी कासिम, सैदपुर खजुरिया थाना कैंट निवासी हसीन खान और फतेहगंज पश्चिमी के गांव धंतिया निवासी महफूज को गिरफ्तार किया था। पांचों आरोपी लोगों को नौकरी या सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के झांसे में लेकर खाता खुलवाते थे। इसी तरह 3 जून को प्रेमनगर पुलिस ने अलीम अलवी जन सुविधा केंद्र गुदड़बाग चाहबाई पर छापामार कार्रवाई की थी। पुलिस ने यहां से कोहाड़ापीर निवासी फजल, भूड़ निवासी फैज और शाहनबाज और चाहबाई निवासी आमिर को गिरफ्तार किया था। ये लोग भी भोले भाले लोगों को खाता खुलवाकर उनका एटीएम, खाता से लिंक सिम, आधार कार्ड आदि ले लेते हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी इन खातों का इस्तेमाल हवाला से रकम मंगाने में प्रयोग करते हैं।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    बरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों के मद्देनजर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद