प्रोफेसर ने 12 छात्राओं से की छेड़छाड़, हथेली पर लिखा मोबाइल नंबर, गिरफ्तार

Spread the love

देहरादून। रुड़की में राजकीय डिग्री कॉलेज में 12 छात्राओं के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में 55 वर्षीय एक सहायक प्रोफेसर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि एक पीड़ित द्वारा दर्ज कराई गयी शिकायत में कहा गया है कि डॉ. अब्दुल अलीम असांरी ने बृहस्पतिवार दोपहर को बीएससी की प्रायोगिक परीक्षा के वायवा (मौखिक परीक्षा) के दौरान छात्राओं को कथित तौर पर अनुचित तरीके से छुआ। यह घटना एक बंद कमरे में हुई।

छात्रा की हथेली पर लिखा मोबाइल नंबर

गंगनहर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक आर.के. सकलानी ने बताया कि अंसारी ने कथित तौर पर एक छात्रा की हथेली पर अपना मोबाइल नंबर भी लिख दिया और उससे रात में घर जाकर उन्हें फोन करने को कहा। कमरे से बाहर आने के बाद जब एक पीड़ित ने अपनी आपबीती साझा की तो अन्य छात्राओं ने भी इस बात का खुलासा किया कि प्रोफेसर ने उन्हें भी अनुचित तरीके से छुआ था।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी