चौकी इंचार्ज की बदसलूकी के खिलाफ सिख समाज में उबाल गल्ला मंडी में धरना प्रदर्शन कर की चौकी इंचार्ज के निलंबन की मांग

रुद्रपुर। आदर्श कालोनी चौकी इंचार्ज संदीप पिलखवाल द्वारा सिख युवक के साथ की गई बदसलूकी के खिलाफ सिख समाज सहित तमाम लोगों ने शुक्रवार को गल्ला मंडी में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान चौकी इंचार्ज के निलंबन की पुरजोर मांग की गयी। बता दें बुधवार सांय आदर्श कालोनी में चेकिंग के दौरान एक सिख युवक के साथ आदर्श कालोनी चौकी इंचार्ज की नोक झोंक हो गयी थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें चौकी इंचार्ज संदीप पिलखवाल युवक का गिरेवान पकड़े नजर आ रहे हैं। आरोप है कि दरोगा ने युवक की बाइक को लात मारकर गिरा दिया और युवक के साथ अभद्रता की। इस मामले में एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। सिख समाज सहित, शहर के व्यापारी और अन्य लोग चौकी इंचार्ज के निलंबन की मांग कर रहे हैं। इसी को लेकर शुक्रवार को सिख समाज सहित अन्य लोग बड़ी संख्या में गल्ला मण्डी में एकत्र हुए। इस दौरान धरना स्थल पर आयोजित सभा में चौकी इंचार्ज के निलंबन की पुरजोर मांग की गयी। वक्ताओं ने कहा कि चौकी इंचार्ज पूर्व में भी विवादित रह चुका है। पूर्व में भी इस दरोगा ने वर्दी की हनक दिखाकर मित्र पुलिस की छवि खराब की है। वक्ताओं ने कहा कि वर्दी की आड़ में गुण्डागर्दी बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

धरने को पूर्व मंत्री एवं किच्छा के विधायक तिलकराज बेहड़, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल,व्यापार मण्डल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने भी समर्थन दिया। इस अवसर पर बलविंदर सिंह, तजेन्द्र सिंह विर्क, ठाकुर जगदीश सिंह, संजय ठुकराल, जगतार सिंह बाजवा, विक्रम सिंह गौराया, हैप्पी विर्क, विक्रम सिंह लड्डू, प्रभजीत सिंह संधू, हरविंदर सिंह,  सुरेश कम्बोज, गुरूसेवक सिंह, नवतेज सिंह,दिलजोत बाजवा, व्यापार मण्डल महामंत्री मनोज छाबड़ा, कोषाध्यक्ष संदीप राव, सतपाल ठुकराल, गुरसेवक सिंह, गुरजीत सिंह, सददाम पाशा, हरविंदर सिंह आदि सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद