नशेड़ी ने लूट के मकसद से की थी निर्मम हत्या

Spread the love

रुद्रपुर, थाना दिनेशपुर इलाके में हुई बुजुर्ग ई-रिक्शा चालक जगदीश सिंह हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने एक नशेड़ी हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से लूटी गई बाइक व मोबाइल भी बरामद हुई है। बताया कि नशेड़ी ने लूटपाट के इरादे से हत्याकांड को अंजाम दिया।

हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए सीओ सदर एवं एएसपी निहारिका तोमर ने बताया कि 20 सितंबर को ग्राम अमरपुर निवासी गुरमीत सिंह ने थाना दिनेशपुर में एक तहरीर देते हुए बताया कि उसके पिता ई-रिक्शा चलाते हैं और रोजमर्रा की भांति 19 सितंबर को घर से निकले थे, लेकिन देर रात्रि तक घर नहीं लौटे। 20 सितंबर की सुबह दिनेशपुर इलाके में एक बुजुर्ग का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। जिसकी पहचान जगदीश सिंह के नाम से हुई।

प्रारंभिक पड़ताल में घटनास्थल से साफ जाहिर हो रहा था कि 55 वर्षीय बुजुर्ग की निर्मम तरीके से हत्या हुई। घटना के खुलासे के लिए थाना दिनेशपुर प्रभारी नंदन सिंह रावत की टीम ने तफ्तीश शुरू कर दी और चौबीस घंटे के अंदर ही वार्ड-तीन थाना दिनेशपुर निवासी राहुल विश्वास को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से लूटी गई बाइक व मोबाइल भी बरामद कर ली है। जांच में ही भी पता चला है कि आरोपी नशे का लती है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-कोतवाली इलाके की दूधिया नगर में एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां पांच बहनों का इकलौता दिव्यांग भाई ने एक युवती को दिल से चाहा और…

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :  कुमाऊं एसटीएफ ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना गदरपुर इलाके के गांव से  एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया और बम धमाकों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद  देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज   कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला   मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    गरीब बेटी का मजाक,रिश्ता तय कर मांग डाला दहेज  थाना ट्रांजिट कैंप इलाके का है मामला   न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    परिवार की दबंगई,महिला पर ईट-पत्थर से हमला   घर का सामान भी किया क्षतिग्रस्त  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज