अवैध खनन पर छापेमारी से खलबली, 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली और 2 लोडर जब्त

 एसडीएम सदर प्रमोद कुमार ने अवैध खनन को लेकर सीबीगंज क्षेत्र में छापा मारा। इस दौरान राजस्व टीम ने अवैध खनन में लगे दो लोडर और पांच ट्रैक्टर ट्रालियों को जब्त कर लिया। जबकि खनन करने वाले फरार हो गए। राजस्व टीम ने वाहन थाना पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिए हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम सदर प्रमोद कुमार राजस्व टीम के साथ लगातार अवैध खनन करने वालों पर कार्रवाई कर रहे हैं।  तड़के एसडीएम को सूचना मिली कि सराय तल्फी गांव और बाकरगंज क्षेत्र में अवैध खनन किया जा रहा है। उन्होंने तत्काल टीम के साथ छापा मारा और अवैध खनन में लिप्त पांच ट्रैक्टर ट्राली और दो लोडर को पकड़ लिया।

सभी वाहनों में अवैध खनन कर मिट्टी भरी गई थी। पिस्तौर सदर क्षेत्र के लेखपाल अनुपम आनंद ने थाना प्रभारी को लिखित में सभी ट्रैक्टरों व लोडर के नंबर दिए। जिसमें यह भी कहा है कि ये वाहन पुलिस की अभिरक्षा में दिए जा रहे हैं। सक्षम अधिकारी के आदेश के बिना अवमुक्त नहीं किए जाएं। वहीं, पुलिस ने वाहनों को सीज कर दिया है। उधर, परसाखेड़ा क्षेत्र में हाईवे किनारे बिना परमीशन के मिट्टी डाल रहे खनन माफिया एसडीएम की गाड़ी को आता देख डंपर लेकर भाग गए। पुलिस डंपर को तलाश रही है।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    बरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों के मद्देनजर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी