खुलेआम बिक रही कच्ची शराब,मदहोश होते युवा पीढ़ी नहीं जाग रही थाना ट्रांजिट कैंप की पुलिस हर गली में खुलेआम हो रहा शराब का धंधा

रूद्रपुर। घनी आबादी वाला इलाका ट्रांजिटकैप। जहां इन दिनों इलाके की महिलाओं ने कच्ची शराब के खिलाफ मुहिम चला रही है। बावजूद इसके पुलिस सजग नहीं हुई। यहीं कारण है कि ट्रांजिट कैंप में खुलेआम कच्ची शराब की बिक्री हो रही है और इलाके के युवक शराब के नशे में मदहोश होकर अपने भविष्य को गर्त में डूबा रहे है। हालात यह है कि शराब माफिया बेखौफ होकर गली में कुर्सी डाल कर धड़ल्ले से बेच रहे है।  बताते चले कि पिछले कुछ दिनों से जगतपुरा-ट्रांजिट कैंप की जागरूक महिलाओं ने घनी आबादी की गलियों में छापामार कार्रवाई की,तो ऐसी कोई सी गली नहीं थी। जहां कच्ची शराब माफिया खुले आम शराब नहीं बेच रहे थे। जिसकी महिलाओं ने वीडियो भी बनाई थी,लेकिन माफिया बेखौफ होकर अपना धंधा चला रहे थे। बताया यह भी जा रहा है कि जब कोई इसके खिलाफ शिकायत कर्ता है,तो माफि या घर पर धावा बोल देते है और धमकी भी देते है, जबकि कई बार लोगों ने शराब के खिलाफ थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस को शिकायती पत्र भी दिया,लेकिन खानापूर्ति के अलावा कुछ नहीं होता है। जिसकी वजह से इलाके के युवा नशे की दलदल में फंसते जा रहे है। लोगों का कहना यह भी है कि ऐसा कौन सा नशा नहीं है,जो घनी आबादी में बिक नहीं रहा है। जिसकी चपेट में आकर युवा अपनी जान गंवा चुके है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    उत्तराखंड में चरमसीमा पर पहुंचा भ्रष्टाचार  गाबा  बेशकीमती जमीनों को बेचने की तैयारी  कांग्रेस नेताओं ने प्रेसवार्ता कर साधा निशाना

    रुद्रपुर :-कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने बताया कि प्रदेश की धामी सर कार यूआईडीडीबी का उल्लघन कर प्रदेश की बेशकीमती जमीनों का सौदा करने की योजना बना रही है। चारो…

    You Missed

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा

    एक करोड़ की फिरौती का खेल, इरम ने रचा सुसाइड का ड्रामा

    13 वर्षीय बालिका की बरामदगी का उठा मुद्दा  एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान