सब्जी में गिरकर पकी छिपकली, चार लोगों की हालत बिगड़ी

बरेली,  सब्जी में पकाते समय छिपकली गिर गई। रात में सब्जी खाने के बाद एक ही परिवार के चार लोग बीमार पड़ गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है ।कैंट क्षेत्र के बुखारा निवासी सद्दाम ने बताया कि उनके भाई आबिद राज मिस्त्री का काम करते हैं। बुधवार को रात 9 बजे आबिद के घर में खाना बन रहा था। उसी वक्त बिजली चली गई। इसी दौरान सब्जी में छिपकली गिर गई, लेकिन किसी को पता नहीं चल सका। खाना खाते वक्त आबिद की थाली में छिपकली की पूंछ निकली तब पता चला। आबिद, उसकी पत्नी मरियम, बेटा आरिफ और बेटी सोनम की हालत बिगड़ गई। उन्होंने चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सद्दाम ने बताया कि आरिफ और आबिद की तबीयत अधिक खराब है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    बरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों के मद्देनजर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद