पुलिस ने चार नेपाली नशा तस्करों को 20 ग्राम स्मैक के साथ किया रंगे हाथ गिरफ्तार बिजली कालोनी के एक घर में चल रहा था नशाखोरी का धंधा

पुलिस ने चार नेपाली नशा तस्करों को 20 ग्राम स्मैक के साथ किया रंगे हाथ गिरफ्तार बिजली कालोनी के एक घर में चल रहा था नशाखोरी का धंधा

तस्करों के कब्जे से पुलिस ने नेपाली धनराशि व दो स्कूटी,मोटरसाइकिल व 14500 की नेपाली करेंसी बरामद की

नानकमत्ता। नेपाली मूल के चार लोगों को पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने नेपाली करेंसी भी बरामद की है।

जानकारी देते हुए बताया की मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी की बिजली कॉलोनी में एक घर से स्मैक बेची जा रही है तथा नशा तस्कर नेपाली मूल के रहने वाले हैं जिनके पास नेपाली नंबर की स्कूटी भी है। उस घर से स्मैक तस्करी कर नेपाल ले जाए जा रही है । सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बिजली कॉलोनी स्थित घर में जाकर छापेमारी की कार्यवाही की तो चार नेपाली मूल के युवकों को लगभग 20 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया हैं जिनके कब्जे से 14500 की नेपाली करेंसी, दो स्कूटी,मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। पकड़े गये आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह स्मैक खरीदने के लिए यहां आए थे । वह यहां पहले से भी कई बार स्मैक खरीद कर नेपाल ले जा चुके हैं, पुलिस की टीम ने जब घर की तलाशी ली गई तो स्मैक बेचने वाले घर के सभी सदस्य फरार मिले । पकड़े गए चारों आरोपियों ने अपना नाम प्रकाश चंद्र पुत्र अर्जुन चंद्र निवासी 10 नया गांव जिला प्रहरी कार्यालय जीपरका कंचनपुर अंचल कंचनपुर नेपाल ,व राकेश बिष्ट पुत्र गणेश बहादुर बिष्ट निवासी गांव वेदकोट नगरपालिका आठभासी अंचल कंचनपुर नेपाल, तथा विशाल बोहरा पुत्र गगन सिंह बोहरा पता गोबरिया 18 पुलिस थाना जेपारका डिस्ट्रिक्ट कंचनपुर महेन्द्रनगर नेपाल व सौरव नेगी पुत्र रन बहादुर पता गोबरिया 18 पुलिस थाना जेपारका डिस्ट्रिक्ट कंचनपुर महेन्द्रनगर नेपाल बताया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया है जिन्हें पुलिस न्यायालय के समक्ष पेश करेगी। पकड़ने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट, उप निरीक्षक संजय कुमार, कृपाल सिंह, सिपाही नवीन जोशी धनराज सिंह शुभम सैनी शामिल है।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    रुद्रपुर   24 सितंबर की रात शिव एनक्लेव में हुई तबाड़तोड़ गोलीबारी और तोड़फोड़ मामले में कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प पुलिस ने तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी की और एक पिस्टल,तमंचा और कारतूस…

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    रुद्पुर-  हिमाचल के कारोबारी के घर हुई करोड़ों की चोरी का सोना और नकदी बटवारे में फंसे आबकारी दरोगा और सिपाही का यह कोई पहला मामला नही था। पिछले तीन…

    You Missed

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    बीमा कंपनी-डीलर को देना होगा 15 हजार हर्जाना  उपभोक्ता फोरम ने सुनाया फैसला  उपभोक्ता ने दायर की थी याचिका

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी