शर्मशार इंसानियत : सड़क हादसे में घायल किशोरी की मदद के बहाने युवक ने किया दुष्कर्म

दिल्ली। शहर से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में सड़क हादसे में घायल हुई किशोरी से मदद के बहाने कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस घटना ने पुलिस के महिला सुरक्षा के इंतजामों से जुड़े दावों की पोल खोलकर रख दी है। यह घटना थाना फेस-एक क्षेत्र के सेक्टर-5 के पास हुई। इस संबंध में पीड़िता के पिता ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ शिकायत दी है। हादसे के वक्त बाइक सवार चाचा-भतीजी सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए थे। हादसे में चाचा बेहोश हो गया था, जबकि किशोरी घायल हो गई। इसी बीच मदद करने के बहाने पहुंचे एक युवक ने किशोरी को अपने साथ जबरन ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस को दी शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि वह थानाक्षेत्र के सेक्टर में परिवार के साथ रहता है। वह पूजा सामग्री की दुकान चलाकर परिवार का गुजारा करता है। व्यक्ति ने बताया कि 18 मार्च को उनका भाई उनकी 16 वर्षीय बेटी को लेकर सेक्टर-8 स्थित उसकी नानी के घर गया था। आरोप है कि वहां पर उसके भाई ने दोस्तों के साथ शराब पी थी। इसके बाद वह किशोरी को अपनी बाइक पर बैठाकर सेक्टर-5 आ रहा था।
सेक्टर में उनकी बाइक ने एक बच्चे को टक्कर मार दी। इससे बच्चा मामूली रूप से घायल हो गया। हालांकि, हादसे में उनका भाई बेहोश हो गया, जबकि उसकी बेटी घायल हो गई। इसके बाद अजय नाम का एक युवक मौके पर आया और मदद के बहाने किशोरी को जबरन अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। चाचा को होश आने पर किशोरी ने सारी बात उन्हें बताई। फिर किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की हर बिंदु पर जांच शुरू कर दी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    कर्नाटक के DGP रामचंद्र राव का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दी कार्रवाई की चेतावनी

    बेंगलुरु। सोशल मीडिया पर सोमवार को एक वीडियो व्यापक रूप से प्रसारित हुआ जिसमें कथित तौर पर कर्नाटक के डीजीपी (नागरिक अधिकार प्रवर्तन) के. रामचंद्र राव महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद