विधायन समिति की बैठक में चले एक के बाद एक ठोस फैसले भ्रष्टाचार, बदइंतजामी और लापरवाही पर सख्ती के निर्देश*

प्रवीण कुमार*

बरेली उत्तर प्रदेश विधानसभा की प्रतिनिहित विधायन समिति 2024-25 की उपसमिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में गरिमामयी रूप से सम्पन्न हुई। बैठक में सभापति विपिन कुमार डेविड की अध्यक्षता में कई अहम मसलों पर समीक्षा और कड़े निर्देश दिए गए। सिनियर सिटिजन केयर सेंटर 15 दिन में शुरू हो: निर्देश पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के अंतर्गत बनकर तैयार सिनियर सिटिजन केयर सेंटर का संचालन कार्य 15 दिन में शुरू कराने के आदेश दिए गए। जीएसटी की वसूली पर कड़ा रुख बिल में टैक्स दिखता हैसरकार तक पहुंचता भी है मा. सभापति ने सवाल उठाया कि दुकानदारों द्वारा बिलों में दिखाया गया जीएसटी क्या वास्तव में सरकार को जमा भी होता है या नहीं। इस पर टेक्नोलॉजी आधारित निगरानी सिस्टम तैयार करने के निर्देश दिए गए ताकि टैक्स चोरी पर लगाम लगे। खनन मामलों में किसानों को न सताएं, पोर्टल से प्रक्रिया आसान करें बैठक में निर्देश दिए गए कि मिट्टी खनन को लेकर किसानों को अनावश्यक परेशान न किया जाए। पोर्टल आधारित आवेदन प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया जाए।

 

जल आपूर्ति से लेकर सड़क सुरक्षा तक सभी मोर्चों पर सख्त रुख

 

अमृत 2.0 योजना में 24×7 जल आपूर्ति की दिशा में कार्य तेज करने के निर्देश।

 

35 ब्लैक स्पॉट चिह्नित, हादसों पर रोक के लिए कार्रवाई तेज करने का आदेश।

 

सड़क खोदाई के बाद मरम्मत न होने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी।

 

बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर भी नजर

 

2.72 लाख छात्रों को डीबीटी से मदद पहुँची।

 

आधार न होने से वंचित बच्चों के लिए आधार कैंप लगाने के निर्देश।

 

आरटीई के अंतर्गत दाखिल बच्चों से फीडबैक लेने की पहल।

 

वृद्धाश्रम, एमडीएम और कस्तूरबा विद्यालयों में बरसात के मौसम में भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा गया।

 

वन विभाग, नगर निगम, शिक्षा और राजस्व हर विभाग को दिए गए टारगेट

 

42.72 लाख पौधारोपण का लक्ष्य तय, गड्ढा खुदाई शुरू।

 

स्मार्ट क्लास और फर्नीचर की स्थिति पर संतोष जताया गया।

 

राजस्व वादों के तेजी से निस्तारण की हिदायत, विशेषकर बहेड़ी, फरीदपुर और मीरगंज पर फोकस।

 

निगरानी तंत्र और ग्रामीण अपराध रोकथाम पर विशेष जोर

 

त्रिनेत्र योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था लागू करने के निर्देश।

 

रेन वाटर हार्वेस्टिंग को लेकर नक्शा पास होने के बाद उसका अमल सुनिश्चित कराने की बात भी कही गई।

 

अंत में दिया संदेश जनता से जुड़ा हर कार्य प्राथमिकता हो

 

बैठक के बाद सभापति, सदस्यगणों और जिलाधिकारी द्वारा सर्किट हाउस में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया

 

उपस्थिति में शामिल

अधिकारी:

डीएम अविनाश सिंह, नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, एडीएम पूर्णिमा सिंह, वन अधिकारी दीक्षा भंडारी समेत तमाम जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    बरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों के मद्देनजर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद