एयरपोर्ट विस्तारीकरण की जद में आ रहे भवनों को तुरन्त ध्वस्त कर हटाये:  जिलाधिकारी महाप्रबंधक टीडीसी को दिये तुरंत टीडीसी कार्यालय शिफ्ट करने के निर्देश 

रुद्रपुर। पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण कार्य शीघ्रता से कराना है इसलिए एयरपोर्ट विस्तारीकरण की जद में आ रहे कार्यालय, भवनों को सम्बन्धित विभाग तुरन्त ध्वस्त कर हटाना प्रारम्भ करें। यह निर्देश जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने गुरुवार को कैम्प कार्यालय में बैठक लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।
जिलाधिकारी श्री भदौरिया ने महाप्रबंधक टीडीसी को तुरन्त टीडीसी कार्यालय शिफ्ट करने के निर्देश दिये। जिस पर महाप्रबंधक टीडीसी ने बताया कि 01 अप्रैल से टीडीसी कार्यालय शिफ्टिंग कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा व एक माह के भीतर भवन ध्वस्तीकरण कार्य भी कर लिया जायेगा। जिलाधिकारी ने सैनिक कल्याण का एक वैरिक भवन जो एयरपोर्ट विस्तारीकरण जद में आ रहा है उसे भी शिफ्ट कराते हुए ध्वस्त कराने के निर्देश दिये साथ ही जिलाधिकारी ने कहा कि पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण हेतु आवंटित भूमि पर में अगली कोई फसल भी नही लगायी जायेगी। उन्होंने पीडी एनएचएआई को निर्देश दिये कि वे भेजी गयी डीपीआर को उच्चाधिकारियों से वार्ता कर स्वीकृति हेतु कार्यवाही कराने के निर्देश दिये। पीडी एनएचएआई ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग शिफ्ंिग हेतु आवंटित भूमि पर पेड़ कटवाने है व विद्युत लाईन भी शिफ्ट करानी है। जिस पर जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता विद्युत को चार दिन में विद्युत लाईन शिफ्ंिग प्रस्ताव व आंगणन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सरकारी भूमि पर पेड़ कटवाने हेतु उप जिलाधिकारी, वन, पंतनगर एयरपोर्ट, एनएचएआई की संयुक्त टीम गठित करते हुए पेड़ो का सर्वे कर सम्बन्धित विभाग जिनकी भूमि पर पेड़ है स्वयं कटवाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सीजीएम पंतनगर विश्वविद्यालय को भी एयरपोर्ट विस्तारीकरण की जद में आ रहे कार्यालय व आवासीय भवनों को शीघ्र ध्वस्तीकरण करने के निर्देश दिये। जिस पर सीजीएम ने बताया कि ध्वस्तीकरण करने हेतु टेंडर कर लिए गये है शीघ्र ध्वस्तीकरण प्रारम्भ कर लिए जायेगा। उन्होने बताया कि पेड़ कटवाने का भी टेंडर कर लिया गया है। जिलाधिकारी ने निदेशक वॉयोटैक को तुरन्त कार्यालय व लैब अस्थाई रूप से शिफ्ट करने के निर्देश दिये साथ ही उन्होंने अपर जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी को तत्काल बायोटेक को स्थाई शिफ्गिं हेतु भवन, स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने कहा कि पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण भारत सरकार व प्रदेश सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है, इसलिए एयरपोर्ट विस्तारीकरण के कार्य शीघ्रता से प्रारम्भ किये जाये। उन्होने निदेशक एयरपोर्ट को एयरपोर्ट के चाहरदीवारी कार्य शीघ्र प्रारम्भ करने के निर्देश दिये। जिस पर निदेशक एयरपोर्ट ने बताया कि चाहर दीवारी कार्य का टेंडर कर दिया गया, अप्रैल में चाहर दीवारी निर्माण कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा साथ ही उन्होंने बताया कि विस्तारीकरण की डीपीआर कार्य भी प्रगति पर है। बैठक में अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, कौस्तुभ मिश्र, ओसी गौरव पाण्डेय, निदेशक एयरपोर्ट मानिका डेम्बला, मुख्य कृषि अधिकारी/महाप्रबंधक टीडीसी डॉ0 अभय सक्सेना, सीजीएम पंतनगर विश्वविद्यालय जयंत सिंह, निदेशक बायोटेक संजय कुमार, सैनिक फार्म के वीपी श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी