पुराने जीएसटी व वैट बकाया की जबरन वसूली पर व्यापारियों में रोष राज्य कर अधिकारियों से वार्ता के बाद मामला सुलझा

रुद्रपुर। राज्य कर अधिकारियों द्वारा बकाया वेट जीएसटी जमा कराये जाने को लेकर व्यापारियों के वाहन कब्जे में ले लेने के बाद उपजे विवाद को आज व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ व्यापारियों की राज्य कर अपर आयुक्त राकेश वर्मा व ज्वाइंट कमिश्नर स्मिता से हुई वार्ता के बाद सुलझा लिया गया।

 इससे पूर्व व्यापार मंडल की ओर से राज्य कर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें कहा गया कि विभाग द्वारा पुराना बकाया जीएसटी वेट रिकवरी हेतु कार्रवाई प्रारंभ की गई है जिसके तहत व्यापारियों का पंजीकरण रद्द किया जा रहा है जबकि विभाग द्वारा वर्तमान में न तो पहले रिकवरी नोटिस दिया गया है और कुछ मामलों में व्यापारियों द्वारा विभाग से अपील की गई है जिसका वर्तमान में वर्षों बाद भी निस्तारण नहीं हो पाया है। फिर भी विभाग द्वारा जबरन वसूली की जा रही है जो न्याय संगत नहीं है तथा इससे व्यापारियों का मानसिक उत्पीड़न हो रहा है। व्यापारियों ने बताया कि वर्ष 2017- 18 के विवादों में 50 प्रतिशत बकाया जमा करने के बाद न्यायालय से स्टे लिया गया था। बावजूद उनके वाहन रोके जा रहे हैं। दोनों पक्षों के मध्य हुई वार्ता के बाद राज्य कर अधिकारियों ने कब्जे में लिए वाहनों को मुक्त करने पर सहमति दी और भविष्य में आपसी सहयोग से कार्य करने पर बल दिया। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, मनोज छावड़ा, संदीप राव, पवन गाबा, अमित जैन लोहिया, राजेश कामरा, चिराग कालड़ा, सन्नी छावड़ा, मयंक अरोरा, कंवलजीत सिंह आदि व्यापारी मौजूद रहे।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    रुद्रपुर   24 सितंबर की रात शिव एनक्लेव में हुई तबाड़तोड़ गोलीबारी और तोड़फोड़ मामले में कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प पुलिस ने तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी की और एक पिस्टल,तमंचा और कारतूस…

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    रुद्पुर-  हिमाचल के कारोबारी के घर हुई करोड़ों की चोरी का सोना और नकदी बटवारे में फंसे आबकारी दरोगा और सिपाही का यह कोई पहला मामला नही था। पिछले तीन…

    You Missed

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    बीमा कंपनी-डीलर को देना होगा 15 हजार हर्जाना  उपभोक्ता फोरम ने सुनाया फैसला  उपभोक्ता ने दायर की थी याचिका

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी