केदारनाथ हेली सेवा का बढ़ सकता है किराया, जानें कब खुलेंगी दूसरे चरण की बुकिंग विंडो

Spread the love

देहरादून। केदारनाथ हेलीसेवा के लिए तय किराया बढ़ सकता है। हेली कंपनियों ने एविएशन फ्यूल महंगा होने के कारण शासन के सामने इसका प्रस्ताव रखा है। धाम के लिए दूसरे चरण की टिकट बुकिंग भी जल्द शुरू होने जा रही है। यात्रा के दौरान केदारनाथ धाम के लिए हेलीसेवा का संचालन उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विभाग करता है।
विभाग दो साल पहले ही इसके लिए नौ ऑपरेटर के साथ तीन साल का करार कर चुका है। जिसमें तीन साल एक ही किराया रखने की शर्त शामिल थी। लेकिन इस साल एविशन फ्यूल बढ़ने से कंपनियों ने सरकार से तय किराया बढ़ाने की मांग की है, जिस पर विभाग विचार कर रहा है।
इधर, विभाग धाम के लिए दूसरे चरण में भी 15 दिन की बुकिंग विंडो खोलने जा रहा है। पहले चरण में छह से 20 मई तक की सभी टिकटें बुक हो चुकी हैं। सचिव नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर ने बताया कि जिला प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर 15-15 दिन के लिए ही बुकिंग खोली जा रही है।
तीर्थ यात्रियों की सुविधाओं के लिए चरणबद्ध तरीके से ही बुकिंग हो रही है। कहा कि दूसरे चरण की बुकिंग जल्द शुरू होगी। उन्होंने बताया कि हेली सेवाओं का किराया बढ़ाने के प्रस्ताव पर अभी तक अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर – थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में एक दबंग परिवार की दबंगई के आगे पुलिस भी नतमस्तक हो गई। यहीं कारण है कि जनवरी माह में एक महिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी