बाइकों को पैर मारकर गिराते हुए दरोगा ने लोगों से की थी बदसलूकी

Spread the love

बरेली : भमोरा थाना क्षेत्र के देवचरा चौराहे पर दुकानों के सामने पार्क की गईं बाइकों को थाने में तैनात दरोगा नरेंद्र राघव ने पैर मारकर गिरा दिया। लोगों के साथ गालीगलौज भी की। इसका वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। प्रकरण की जांच रिपोर्ट सीओ आंवला नितिन कुमार ने एसएसपी अनुराग आर्य को सौंपी। एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से दरोगा को लाइन हाजिर करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

दरअसल, थाना क्षेत्र के बल्लिया देवचरा चौराहे पर भाईदूज के चलते सजी मिठाई की दुकानों पर अपने भाइयों के तिलक करने जा रही बहनें और बाइक सवार अपनी बाइकें पार्क कर मिठाई खरीद रहे थे। इसी बीच हल्का इंचार्ज नरेंद्र राघव वहां आ धमके। उन्होंने वहां खड़ी बाइकों को लात मार कर जमीन पर गिराते हुए मौजूद लोगों के साथ बदसलूकी की। इसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में दरोगा बाइकों को गिराते हुए दिख रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर ऐसे व्यवहार पर रोक नहीं लगी तो आम जनता और पुलिस के बीच विश्वास कम हो सकता है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने सीओ आंवला नितिन कुमार को जांच करने के निर्देश दिए। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि सीओ आंवला नितिन कुमार की जांच रिपोर्ट के बाद दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया। इस तरह का व्यवहार करने वाले किसी भी पुलिसकर्मी को बख्शा नहीं जाएगा।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    Spread the love

    Spread the loveबरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों…

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर/गदरपुर। गदरपुर थाना क्षेत्र में भैंस चोरी के मामले से नाराज एक पशुपालक द्वारा कोतवाली परिसर में जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है  बताया जा रहा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप