हल्द्वानी मे फिर सुलग रहा ट्रंचिंग ग्राउंड, जहरीले धुएं से सांस लेना हुआ दूभर

Spread the love

हल्द्वानी,  गौला पुल के पास बाईपास रोड  स्थित  नगर निगम का ट्रंचिंग ग्राउंड एक बार फिर सुलगने लगा है।  पिछले कई दिनों से ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़े के ढेर में आग लगने से आसपास जहरीला धुआं फैल रहा है जिससे स्थानीय लोगों के साथ ही हाईवे से गुजरने वाले राहगीरों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है।   अराजक तत्वों के आग लगाए जाने के कारण उठ रहे जहरीले धुएं से बनभूलपुरा, इंदिरा नगर और  उत्तर गौजाजाली के साथ ही गौलापार के लोगों को भी परेशानी हो रही है।  इससे पूर्व में भी ट्रंचिंग ग्राउंड में आग लगने से कई दिनों तक जहरीले धुंए ने लोगों की मुसीबतें बढ़ाई थी।  नगर निगम की ओर से कूड़े का निस्तारण नहीं किये जाने और कूड़ा सुलगने से उठ रहे धुंए के कारण स्थानीय लोगों को अस्थमा, टीबी और अन्य श्वास संबंधी दिक्कतें हो रही हैं।

ट्रंचिंग ग्राउंड की आग को शीघ्र नहीं बुझाया गया तो आने वाले दिनों में लोगों को और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से शीघ्र ट्रंचिंग ग्राउंड की आग को बुझाने की अपील की है ताकि उन्हें सांस लेने में दिक्कत न हो। इधर, नगर-निगम ने एक बार फिर से लीगेसी वेस्ट प्लांट के लिए  लगभग 5 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है। शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कूड़े का निस्तारण शुरू होने की उम्मीद है। पूर्व में भी नगर निगम ने टेंडर निकाला था लेकिन बाद में  इसे किसी वजह से निरस्त कर दिया गया था।

सीसीटीवी कैमरों से निगरानी व कार्रवाई का किया था दावा
नगर निगम ने पूर्व में ट्रंचिंग ग्राउंड में सीसीटीवी कैमरे लगाकर कूड़े में आग लगाने वाले अराजक तत्वों पर निगरानी और उनके विरुद्ध कार्रवाई का दावा किया था लेकिन वर्तमान में इन सीसीटीवी कैमरों का कुछ अता-पता नहीं है। अराजक तत्व कूड़े में आग लगा रहे हैं जिस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। परशुराम चौक पर लंबे समय से बंद पड़े कट को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि पिछले चार वर्षों से…

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-कोतवाली इलाके की दूधिया नगर में एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां पांच बहनों का इकलौता दिव्यांग भाई ने एक युवती को दिल से चाहा और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    गरीब बेटी का मजाक,रिश्ता तय कर मांग डाला दहेज  थाना ट्रांजिट कैंप इलाके का है मामला   न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश