हथियारों से हमला कर श्रमिक को लूटा

रुद्रपुर । हथियारबंद दो बदमाशों ने गत रात्रि सिडकुल मार्ग पर घर लौट रहे एक श्रमिक को घेर कर उस पर  जानलेवा हमला कर उसके पास से नगदी और मोबाइल लूट लिया और धमकी देते हुए फरार हो गये। घायल श्रमिक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया।  मामले जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

मूल रूप से ग्राम मुचैया बिसंडा थाना शीशगढ़ पीलीभीत निवासी 34 वर्षीय प्रशांत कुमार पुत्र सर्वेश कुमार यहां आजादनगर ट्रांजिट कैम्प में किरायेदार कंे रूप में रहकर सिडकुल में काम करता है। उसने बताया कि गत रात्रि करीब साड़े दस बजे वह काम कर पैदल घर वापस लौट रहा था। जब वह ग्रीन प्लाई फैक्ट्री के पास पहुंचा तो अचानक दो युवक उसके पास आये और उस पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसके सिर, हाथ व पेट में गंभीर चोटें आ गईं। उसका आरोप है कि बदमाश उसके पास से पर्स में रखे पांच सौ रुपये, मोबाईल व अन्य सामान लूट लिया। इसके बाद भी वह चाकू से हमला करते रहे। जब वह गिर गया तो बदमाश उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। मामले की जानकारी मिलने पर उसके परिजन मौके पर आ गये और उसे उपचार के लिए चिकित्सालय पहुंचाया। मामले जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद