हरिद्वार में बदमाश हुए बेखौफ,

कनखल की सड़कों पर दिनदहाड़े हुई फायरिंग ने पूरे इलाके में डर और दहशत का माहौल खड़ा कर दिया है। रविवार को तड़के ही पॉश कॉलोनी में हुई चैन स्नेचिंग में अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं तो वहीं सोमवार दोपहर बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिन दहाड़े खुलेआम फायरिंग कर हरिद्वार पुलिस को खुली चुनौती दी है। जिसके बाद से ही लोगों के मन में दहशत का माहौल पैदा हो गया है।

आपको बता दें कि जगजीतपुर में बदमाशों ने बाइक पर घूमते हुए जगह जगह फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। जिसमें सबसे पहले वारदात जगजीतपुर की पीठ पुलिया पर हुई, जहां बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। कुछ देर बाद यही बदमाश बाल्मीकि बस्ती पहुंच गए और यहां भी फायरिंग कर दहशत फैलाई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते दिखाई दिए।

दोनों जगहों पर हुई फायरिंग की तस्वीरें पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गईं। जिसकी फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।फिलहाल पुलिस के हाथ अभी खाली हैं, लेकिन एसपी सिटी पंकज गैरोला ने दावा किया है कि तीनों बदमाशों की पहचान कर ली गई है। पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    रुद्रपुर   24 सितंबर की रात शिव एनक्लेव में हुई तबाड़तोड़ गोलीबारी और तोड़फोड़ मामले में कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प पुलिस ने तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी की और एक पिस्टल,तमंचा और कारतूस…

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    रुद्पुर-  हिमाचल के कारोबारी के घर हुई करोड़ों की चोरी का सोना और नकदी बटवारे में फंसे आबकारी दरोगा और सिपाही का यह कोई पहला मामला नही था। पिछले तीन…

    You Missed

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    बीमा कंपनी-डीलर को देना होगा 15 हजार हर्जाना  उपभोक्ता फोरम ने सुनाया फैसला  उपभोक्ता ने दायर की थी याचिका

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी