नानकमत्ता लूटकांड का मास्टरमाइंड सहित तीन गिरफ्तार

Spread the love

रुद्रपुर थाना नानकमत्ता इलाके में लूट कांड के मास्टरमाइंड सहित तीन बदमाशों को नानकमत्ता और एसओजी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है और उनके कब्जे से 30 हजार की नगदी व लूटे गए जेवरात भी बरामद कर लिए हैं। बताया कि बदमाशों ने हथियारों के बल पर 9 फरवरी की शाम को गृह स्वामिनी को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि 9 फरवरी की शाम को हथियारबंद बदमाशों ने सनातन धर्म मंदिर गली निवासी रईस अहमद के घर उस वक्त धावा बोल दिया था। जब वह शाम को घूमने घर से बाहर निकले ही थे। बदमाशों ने हथियारों के दम पर पहले गृहस्वामिनी को बंधक बनाया और तीन घंटे तक लूटपाट की घटना को अंजाम देते रहे हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जब सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो पता चला कि सिद्धा नवदिया नानकमत्ता निवासी जोगा सिंह ही वारदात का मास्टरमाइंड है। उसने बाहरी बदमाशों को बुलाकर लूट करवाई।

साथ ही जोगा सिंह के अलावा जुलेडा सरधना मेरठ निवासी गुलजार व वार्ड-सात मीना बाजार बनबसा निवासी नरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू का नाम भी सामने आया। जिसके बाद से ही नानकमत्ता एवं एसओजी की टीम घटना के बाद से ही बदमाशों की धरपकड़ में लगी हुई थी। 19 फरवरी को सूचना मिली कि लूट के तीनों बदमाशों को किच्छा इलाके में देखा गया है। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर किच्छा चीनी मिल के समीप से तीनों बदमाशों को दबोच लिया और उनके कब्जे से लूटे जेवरात व नगदी भी बरामद की। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी