गिरने से घायल फैक्ट्री कर्मी की उपचार के दौरान मौत

रूद्रपुर। आवास विकास निवासी फैक्ट्री कर्मचारी बीते दिनों फैक्ट्री में अचानक गिरने से घायल हो गया था। शुक्रवार को उपचार के दौरान निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।

जानकारी के अनुसार आवास विकास निवासी 41 वर्षीय राकेश यादव पुत्र राम निवास मलसा रोड स्थित एक कंपनी में सिक्योरिटी सुपरवाइजर के रूप में कार्यरत था। बीती 16 फरवरी को कंपनी में काम करते वक्त वह अचानक गिर गया। सिर पर गंभीर चोट आने के कारण उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन राकेश को किच्छा रोड स्थित निजी अस्पताल ले गये। शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान राकेश की मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं निधन की सूचना पर समाजसेवी सुशील गावा समेत तमाम लोगों ने अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद