बाहर वाली के चक्कर में दिया तीन तलाक

मुरादाबाद  – निकाह के 15 साल बाद दहेज और बाहर वाली के चक्कर में पति ने विवाहिता को तीन तलाक दे दिया। उसके साथ मारपीट भी की गई। शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना मुगलपुरा क्षेत्र के वारसीनगर निवासी रईसा ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका निकाह 15 साल पहले रहमतनगर गली नंबर-1 करूला निवासी फाजिल के साथ हुआ था। आरोप लगाया कि निकाह के बाद से पति और ससुराल वाले मायके से रुपये लाने के लिए दबाव बनाते थे। मना करने पर मारपीट करते थे। पीड़िता के अनुसार पति के दूसरी महिलाओं से भी संबंध थे। फिर भी वह सबकुछ सहती रही। बीते 17 मई को दोपहर 12 बजे पति और देवर ने मारपीट कर कहा कि वह दूसरी शादी करने जा रहा है। आरोपी ने मारपीट कर पीड़िता को तीन तलाक दे दिया। पीड़िता के अनुसार उसके मायके वालों ने समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन पति और ससुराल वाले नहीं माने। इतना ही नहीं धमकी दी कि यदि रईसा ने घर का रुख किया तो इसे मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा देंगे। मामले में एसएसपी ने मुगलपुरा पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए थे। एसएचओ मुगलपुरा शैलेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    बरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों के मद्देनजर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद