जिम की आड़ में ब्लैकमेलिंग का काला खेल नशीला पेय पिलाकर महिलाओं से दरिंदगी करने वाले दो भाई गिरफ्तार

बरेली की कोतवाली पुलिस ने एक ऐसे सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है, जहाँ फिटनेस और सेहत बनाने के नाम पर महिलाओं की अस्मत से खिलवाड़ किया जा रहा था। जिम संचालक ने अपने भाई के साथ मिलकर न केवल महिलाओं को नशीला पदार्थ पिलाकर उनका शारीरिक शोषण किया, बल्कि अश्लील वीडियो बनाकर उनसे लाखों की वसूली भी की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

अकरम बेग सिविल लाइन सोसाइटी, कोतवाली जिम संचालक

वही आलम घेर जाफर, थाना बारादरी रहे वाले है जिम में आने वाली महिलाओं को वजन कम करने के बहाने प्री-वर्कआउट ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर देना। बेहोशी की हालत में शारीरिक शोषण करना और सीसीटीवी कैमरे से अश्लील वीडियो बनाना। वसूली और ब्लैकमेलिंग वीडियो के जरिए डरा-धमकाकर महिलाओं से पैसे वसूलना।

 

पुलिस ने आरोपियों के पास से 02 पेनड्राइव अश्लील वीडियो और डेटा युक्त 09 शक्तिवर्धक शीशियां और नशीली गोलियां इंजेक्शन

10,000 रुपये नकद ब्लैकमेलिंग के जरिए वसूले गए बरामद किए है

 

पकड़े गए दोनों भाइयों पर कोतवाली में कई मामले दर्ज हैं।

आलम बेग पर थाना बारादरी और कोतवाली में चोरी, मारपीट और शोषण के करीब 5 अलग-अलग मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

 

बरेली में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। कोतवाली पुलिस ने जिम संचालक अकरम बेग और उसके भाई आलम बेग को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में अकरम ने कबूला कि वह जिम में आने वाली महिलाओं से नजदीकियां बढ़ाता था और उन्हें जल्दी वजन घटाने का झांसा देकर नशीला ड्रिंक पिला देता था।

जब महिला बेहोश हो जाती थी, तो वह जिम के कोने में बने कमरे में उनके साथ गलत काम करता और सीसीटीवी से वीडियो रिकॉर्ड कर लेता था। इसके बाद शुरू होता था ब्लैकमेलिंग का गंदा खेल। आरोपी महिलाओं को वीडियो दिखाकर बदनाम करने की धमकी देते और उनसे मोटी रकम वसूलते थे। पुलिस अब इस मामले में अन्य शिकार हुई महिलाओं और उनके नेटवर्क की पड़ताल कर रही है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    बरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों के मद्देनजर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद