लेडी वॉरियर्स का उदय बरेली में बनी यूपी की दूसरी महिला एसओजी, अंशिका वर्मा के नेतृत्व में मिशन अपराध पर वार

उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपने इतिहास में एक नया और प्रेरणादायक अध्याय जोड़ा है। बरेली में पहली बार महिला स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) का गठन किया गया है, जिसका नेतृत्व वूमेन आइकॉन अवार्ड और स्पेशल 26 ब्रेवरी अवार्ड से सम्मानित आईपीएस अधिकारी अंशिका वर्मा कर रही हैं। यह विशेष यूनिट न सिर्फ संगठित अपराधों पर सर्जिकल स्ट्राइक की तरह कार्रवाई करेगी, बल्कि महिला सशक्तिकरण का भी नया मानदंड स्थापित करेगी।

 

एसएसपी अनुराग आर्य के मार्गदर्शन में बरेली, आगरा के बाद प्रदेश का दूसरा जिला बना है, जहां महिला कमांडो फोर्स तैयार की गई है। यह यूनिट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के “महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सुरक्षा” मिशन का हिस्सा है। एसपी साउथ अंशिका वर्मा खुद इस टीम को प्रशिक्षित कर रही हैं, जो प्रदेश की तेजतर्रार महिला आईपीएस अधिकारियों में शुमार हैं।

 

इस कमांडो यूनिट की ट्रेनिंग पुलिस लाइंस में चल रही है, जहां महिला पुलिस कर्मियों को हथियारों की हैंडलिंग, आत्मरक्षा, मार्शल आर्ट, सीडीआर एनालिसिस, खुफिया कार्रवाई, और महिला अपराधों की गहन जांच की तकनीकों में दक्ष किया जा रहा है।

 

करीब 25 महिला कर्मियों ने इस यूनिट का हिस्सा बनने की इच्छा जताई थी, जिनमें से 5 को विशेष दक्षता के आधार पर चयनित किया गया। सब-इंस्पेक्टर स्तर की नेतृत्वकारी भूमिका

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    बरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों के मद्देनजर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद