युवक पर पहले सूजे से किए वार, फिर दूसरे युवक को कार से रौंदा

किच्छा। पुराने विवाद के चलते कार चालक ने एक युवक पर सूजे से दो वार कर दिए। शोर शराबे के बाद भागने के प्रयास में आरोपी ने एक अन्य युवक को रौंद दिया। इस घटना में दोनों युवक घायल हो गये। दोनों को घायल अवस्था में सीएचसी में लाया गया। यहां उनका उपचार किया जा रहा है। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। पुलिस आरोपी पर केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
जानकारी में आया है कि सागर कुमार पुत्र शशि सागर निवासी पुरानी गल्ला मंडी किच्छा पंत मार्केट स्थित फ्रेंड कलेक्शन  रेडीमेड गारमेंट की दुकान पर काम करता है। बीते बुधवार को वह साइकिल पर सवार होकर किसी काम से पुरानी अस्पताल रोड पर गया था। यहां उसकी बाइक एक कार से टकरा गई। कार सवार युवक ने गुस्से में उसके साथ मारपीट करने का प्रयास किया। लेकिन लोगों के समझाने पर वह चला गया। इसी विवाद के चलते गुरुवार रात्रि कार सवार युवक फ्रेंड कलेक्शन पहुंचा और सागर कुमार को दुकान के बाहर बुला कर उसे जबरन कार में बैठाने लगा। सागर ने विरोध करते हुए अपने बड़े भाई कृष्णा को बुला लिया। कृष्णा के हस्तक्षेप करने पर आरोपी कार चालक ने कृष्णा पर बर्फ तोड़ने वाले सूजे से दो वार कर दिए। जोकि कृष्णा के पेट के निचले हिस्से और कमर पर लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर शराबा होने पर आरोपी ने कार भगाने का प्रयास करते हुए सामने से आ रहे विनीत नामक युवक को रौंद दिया। इस घटना में विनीत के पैर में चोट लगी। जिसके कारण मौके पर हड़कंप मच गया। दोनों घायलों को सीएचसी लाया गया। यहां उनका उपचार किया जा रहा है। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखने की कार्यवाही कर रही है।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    रुद्रपुर   24 सितंबर की रात शिव एनक्लेव में हुई तबाड़तोड़ गोलीबारी और तोड़फोड़ मामले में कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प पुलिस ने तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी की और एक पिस्टल,तमंचा और कारतूस…

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    रुद्पुर-  हिमाचल के कारोबारी के घर हुई करोड़ों की चोरी का सोना और नकदी बटवारे में फंसे आबकारी दरोगा और सिपाही का यह कोई पहला मामला नही था। पिछले तीन…

    You Missed

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    बीमा कंपनी-डीलर को देना होगा 15 हजार हर्जाना  उपभोक्ता फोरम ने सुनाया फैसला  उपभोक्ता ने दायर की थी याचिका

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी