फावड़े से कर दिया चाचा-चाची पर हमला, डबल मर्डर से इलाके में सनसनी

Spread the love

बहराइच। जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र में मोटर से पानी चलाने की बात को लेकर विवाद इस कदर बढ़ा की भतीजे ने आक्रोश में आकर अपने चाचा और चाची को फावड़े से काट डाला। जिससे चाचा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चाची ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
पयागपुर थाने के चंदवापुर गांव निवासी श्याम मनोहर मोटर से अपने खेत मे पानी लगा रहे थे। इस बीच नाली का पानी पड़ोसी छोटू के घर में चला गया। इसी मामले को लेकर विवाद शुरू हो गया। यह भी पता चला है कि छोटू अपनी पत्नी की पिटाई कर रहा था, चाचा उसे बचाने गया था, तभी विवाद इस कदर बढ़ा कि श्याम मनोहर के भतीजे छोटू ने फावड़े से अपने चाचा चाची को काट डाला।
फावड़े से इस कदर वार किया कि घायल श्याम मनोहर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी श्यामादेवी को बहराइच मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर कर दिया गया था। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में श्यामा देवी की भी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दिया है। डबल मर्डर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है लोग दहशत में हैं। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि युवक अपनी पत्नी की पिटाई कर रहा था उसका चाचा बीच बचाव कराने आया था। भतीजे ने चाचा और चाची पर भी हमला कर दिया, जिससे चाचा की मौके पर मौत हो गई, जबकि चाची ने लखनऊ ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक के बेटे की तहरीर पर हत्या व हत्या का प्रयास की धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    Spread the love

    Spread the loveबरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों…

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर/गदरपुर। गदरपुर थाना क्षेत्र में भैंस चोरी के मामले से नाराज एक पशुपालक द्वारा कोतवाली परिसर में जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है  बताया जा रहा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप