उत्तराखंड सरकार का कड़ा एक्शन, 158 डॉक्टर की सेवा समाप्त

देहरादून । उत्तराखंड चिकित्सा, स्वास्थ्य न एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत विभिन्न अस्पतालों से लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे 158 चिकित्सकों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनसिंह रावत ने बुधवार को बताया कि ये सभी चिकित्सक बिना बताए विभाग से अनुपस्थित चल रहे थे, जिसका प्रतिकूल प्रभाव प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि सरकार लापरवाह व गैरहाजिर चिकित्सकों को बख्शने के बिल्कुल मूड में नहीं है। भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कहा कि हमारा मकसद प्रदेश में आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, जिसके लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। डॉ. रावत ने बताया कि राज्य के विभिन्न राजकीय चिकित्सालयों में तैनात प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के इन 158 चिकित्सकों में से 60 चिकित्सकों ने कभी नौकरी ज्वाइन नहीं की। 59 चिकित्सक बिन बताए अनुपस्थित हैं जबकि 39 चिकित्सक परिवीक्षा अवधि से ही लापता हैं। उन्होंने बताया कि इनमें अल्मोड़ा जनपद के 12, नैनीताल, चम्पावत व उत्तरकाशी के 11-11, ऊधमसिंह नगर के 21, देहरादून व बागेश्वर के 9, पिथौरागढ़ के 5, हरिद्वार के छह, रुद्रप्रयाग के सात, पौड़ी गढ़वाल के 10 तथा टिहरी गढ़वाल व चमोली के 13-13 चिकित्सक शामिल हैं। इसके अलावा 20 और चिकित्सकों को भी बर्खास्त किया गया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    रुद्रपुर   24 सितंबर की रात शिव एनक्लेव में हुई तबाड़तोड़ गोलीबारी और तोड़फोड़ मामले में कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प पुलिस ने तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी की और एक पिस्टल,तमंचा और कारतूस…

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    रुद्पुर-  हिमाचल के कारोबारी के घर हुई करोड़ों की चोरी का सोना और नकदी बटवारे में फंसे आबकारी दरोगा और सिपाही का यह कोई पहला मामला नही था। पिछले तीन…

    You Missed

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    बीमा कंपनी-डीलर को देना होगा 15 हजार हर्जाना  उपभोक्ता फोरम ने सुनाया फैसला  उपभोक्ता ने दायर की थी याचिका

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी