फ्री में चाऊमीन न देने पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बोले- हम इलाके के बदमाश

Spread the love

रुद्रपुर  :-कोतवाली इलाके की रम्पुरा बस्ती गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। जब तीन से चार युवक एक चाउमीन के ठेले पर फ्री में चाउमिन खाने आते है। जब दुकानदार ने इंकार कर दिया,तो हमलावर बोले कि हम इलाके के बदमाश पार्टी है और इतना कहते ही चार राउंड गोलियां चला डाली। पुलिस ने दुकानदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 रम्पुरा बस्ती वार्ड-23 निवासी सोमवीर ने बताया कि वह वार्ड-22 केदारी चौक पर चाऊमीन का ठेला लगाकर परिवार की जीविका चलाता है। नौ मई की शाम को वह ठेले की सफाई कर रहा था कि तभी रम्पुरा निवासी संजय कोली,कमल प्रकाश के अलावा अमन पांडेय निवासी ट्रांजिट कैंप आते है और फ्री में चाउमीन खिलाने की बात करते है। जब इंकार किया,तो युवक बोले कि हम इलाके की बदमाश पार्टी है और हमे मना करने वाला कभी जिंदा नहीं रहते है। इसी के साथ युवकों ने ठेले पर ईट-पत्थर फेंक कर ठेला तोड़ना शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करवा दिया। आरोप था कि ढाई घंटे बाद पुन: नामजद अभियुक्त अपने साथियों के साथ आते है और दुकान से हाथापाई करना शुरू कर देते है और हमलावरों ने तमंचे निकालकर उसको निशाना बनाया और फिर ताबड़तोड़ चार राउंड गोलीबारी कर दी। जिससे वह बाल-बाल बचा और आसपास के लोग भी गोली का शिकार होने से बचे। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और हमलावरों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी, लेकिन अभियुक्त फरार हो चुके थे। जिसके बाद पुलिस ने अभियुक्तों के परिवार को उठाना शुरू कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश तेज कर दी है। 

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप