अवैध संबंध के चलते की सिपाही ने पत्नी की हत्या

बरेली,। पीएसी की आठवीं बटालियन में तैनात सिपाही रवि ने अवैध प्रेम संबंधों की वजह से पत्नी मीनू की हत्या की थी। उसने दो दोस्तों की मदद से मीनू के गले में छह बार जहर का इंजेक्शन घोंपा था। पुलिस ने उसके दोनों दोस्तों को भी गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस ने तीनों को घटनास्थल पर ले जाकर सीन रीक्रिएशन भी कराया। रवि कुमार की शादी पास ही के गांव की मीनू से 2015 में हुई थी। शादी के दो साल बाद वह पीएसी में सिपाही के पद पर नियुक्त हुआ। रवि और मीनू की तीन बेटियां है। शनिवार दोपहर रवि कुमार 28 वर्षीय मीनू को कार में साथ लेकर दवा दिलाने के बहाने से घर से निकला था। रास्ते में फरीदापुर इनायत खां के पास दो दोस्तों के साथ मीनू के गले में जहर के इंजेक्शन लगाकर उनकी हत्या कर दी। मीनू के पिता जगदीश ने रवि और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस ने घटना के बाद रवि की कॉल डि़टेल की जांच की तो उसके अवैध प्रेम संबंधों का पता चला। एक महिला के नंबर पर उसकी नियमित रूप से लंबी बात होने की पुष्टि हुई। इसके बाद रवि से पूछताछ की तो पुष्टि हो गई कि इसी महिला की वजह से उसने अपनी पत्नी को रास्ते से हटाया है। पूछताछ में रवि ने मीनू पर भी कई आरोप लगाए। मीनू के पिता जगदीश का आरोप है कि रवि ने इससे पहले भी एक बार गला दबाकर उनकी बेटी की हत्या करने की कोशिश की थी। उसे कई बार मारपीट कर घर से भी निकाल चुका है।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    बरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों के मद्देनजर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी