नामांकन से पहले गांधी पार्क में होगी अजय भट्ट की महारैली:  विधायक   

Spread the love

रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने कहा नैनीताल ऊधमसिंह नगर क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अजय भट्ट का  27 मार्च को होने वाला नामांकन ऐतिहासिक होगा। वे पूरे जोर शोर से नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन को ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी ने जबरदस्त तैयारी की है। पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी जोश है।
विधायक अरोरा ने प्रेस कांफ्रेंस में यह बताया कि अजय भट्ट के नामांकन लिए भाजपा कार्यकर्ता और उनके समर्थक गांधी पार्क में सुबह दस बजे एकत्र होंगे। नामांकन के दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, लोकसभा क्षेत्र के जिला अध्यक्ष, सभी भाजपा विधायक मौजूद रहेंगे ।विधायक ने कहा कि कांग्रेस से लगातार जनप्रतिधि और पूर्व में जनप्रतिनिधि रहे नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस का कुनबा खाली होता जा रहा है। दावा किया कि रुद्रपुर विधानसभा के कई बूथों में कांग्रेस के कार्यकर्ता भी नहीं दिखाई देंगे और लोकसभा प्रत्याशी अजय भट्ट को एक लाख से अधिक मतों से वह जीत दर्ज कराएंगे। इस बार अजय भट्ट का नामांकन ही ऐतिहासिक होगा, क्योंकि हर बूथ से कार्यकर्ता आएंगे। कहा कि जैसे कि ऊधमसिंह नगर मिनी पंजाब के रूप में जाना जाता है , उसी के अनुरूप सभी संस्कृतियों की झलक दिखाई देगी। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान लोकसभा संयोजक विवेक सक्सेना, अमित नारंग, भारत भूषण चुघ, सुरेश कोली, धीरेश गुप्ता, राम प्रकाश गुप्ता, मयंक कक्कड़, सुशील गाबा,  ललित मिगलानी,  प्रमोद मित्तल आदि मौजूद रहे।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सस्ता-गल्ला दुकान को लेकर शिकायतों का दौर शुरु शिमला पिस्तौर गांव का है मामला विभाग पर लगाया मिलीभगत का आरोप

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-शिमला पिस्तौर गांव में सस्ता गल्ला की दुकान अपने करीबियों को देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जिला पूर्ति विभाग के कुछ लोगों की…

    होमवर्क की गलती बताने पर छात्रा से मारपीट का आरोप, परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ दी तहरीर

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। खेड़ा वार्ड नंबर-18 स्थित एक निजी विद्यालय के शिक्षक पर दूसरी कक्षा की छात्रा से मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित छात्रा के परिजनों ने पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप