ऑनलाईन ट्रेडिंग का लालच देकर महिला से लाखों की ठगी पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की 

रुद्रपुर। ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट करने के बाद गारंटी से प्रॉफिट देने का लालच देकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा महिला से लाखों रुपये ठग लेने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं ।  पुलिस को दी तहरीर में पूजा आनन्द पत्नी राजन आनन्द निवासी एलायंस किंग्सटन ने कहा है कि 12.10.2023 को उसके व्हाट्सएप नंबर पर एक ऑडिया कॉल आई जिसने अपना नाम करन शर्मा बताया जो कि वह एक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर के तौर पर एक ट्रेडिंग कम्पनी गुड वेल्थ मैनेजमेंट में काम करता है । उसनें इन्वेस्टमेंट करने पर गारंटी के साथ लाभ का प्रलोभन दिया और व्हाट्सएप चैट द्वारा ट्रेडिंग ट्रेनिंग दी । पूजा का कहना है कुछ दिनों बाद करन ने अपनी कथित कंपनी में अकाउंट खुलवाने को कहा । अकाउंट खुलवाने के लिए कुछ दस्तावेज मांगे गये।ं सभी मांगे गये दस्तावेज जिसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड , चेक प्रतिलिपी व अपनी पासपोर्ट साईज फोटो सचिन के मोबाइल पर व्हाट्सएप से भेज दी गयी । इन लोगों के द्वारा इन्वेस्ट करने पर काफी प्रॉफिट का लालच दिया गया। उनकी बातो पर विश्वास करके उसने 09.11.2023 से 06.02.2024 तक कुल 304697 रुपये की धनराशि ऑनलाइन ट्रांसफर की। इसके अलावा कुछ धनराशि उसने अपने उक्त खाते से अन्य खातों में भी ट्रांसफर की गयी है । इस प्रकार उससे कुल 332980 रुपये उक्त सभी खातों में ट्रेडिंग के नाम पर ऑनलाइन ट्रांसफर किये गये । इन्वेस्टमेंट कराने के बाद वह लगातार लास दिखाने लगे। उनसे अपने पोर्टल का रिकॉर्ड मांगा तो उन्हें अपशब्द भाषा का प्रयोग करते हुए नंबर ब्लॉक कर दिया । पूजा का कहना है कि उसके साथ कुल 3,32,980 रुपये की धोखाधड़ी की गयी है। पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    उत्तराखंड में चरमसीमा पर पहुंचा भ्रष्टाचार  गाबा  बेशकीमती जमीनों को बेचने की तैयारी  कांग्रेस नेताओं ने प्रेसवार्ता कर साधा निशाना

    रुद्रपुर :-कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने बताया कि प्रदेश की धामी सर कार यूआईडीडीबी का उल्लघन कर प्रदेश की बेशकीमती जमीनों का सौदा करने की योजना बना रही है। चारो…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद